Shraddha Kapoor क्या ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ करने वाली हैं शादी, कजिन प्रियांक शर्मा ने कही ये बात
प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की शादी के दौरान श्रद्धा कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ नजर आई थीl दोनों एक ही गाड़ी में जाते हुए भी नजर आए थेl श्रद्धा कपूर इन दिनों लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रही हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा ने एक क्रिप्टिक मैसेज में बताया है कि क्या श्रद्धा कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ शादी करने वाले हैंl श्रद्धा कपूर फिल्म अभिनेत्री है और वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम बात करती हैंl श्रद्धा कपूर अपने रिलेशन को लेकर खबरों में रही हैl
श्रद्धा कपूर इन दिनों फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैंl हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी हैl श्रद्धा कपूर ने जन्मदिन मालदीव में दोस्तों और रोहन श्रेष्ठ के साथ मनाया थाl अब सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई हैl
श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा ने पूछे जाने पर क्रिप्टिक उत्तर दिया हैl प्रियांक शर्मा ने इंडिया डॉट कॉम से कहा, 'मैं कोई कमेंट नहीं करूंगाl मैं क्या बोलूं यार लेकिन हां आप यह कह रहे हैं कि क्या आप उत्साहित हैं, जी हां मैं भी शादी को लेकर उत्साहित हूंl क्यों नहीं होना चाहिएl' वहीं पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, 'शादी, वाह! क्या अनोखा प्रश्न है अगर ऐसा होगा तो खबर मिल जाएगीl' इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या शादी की चर्चा शुरू हैl हालांकि फैंस इसे लेकर उत्साहित हैl
प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की शादी के दौरान श्रद्धा कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ नजर आई थीl दोनों एक ही गाड़ी में जाते हुए भी नजर आए थेl श्रद्धा कपूर इन दिनों लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रही हैंl इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर की अहम भूमिका है। श्रद्धा कपूर ने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl श्रद्धा कपूर ने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl इनमें वरुण धवन, अर्जुन कपूर और प्रभास शामिल हैl प्रभास के साथ वह फिल्म साहो में नजर आई थीl