Shraddha Kapoor Instagram: श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 5 करोड़ फॉलोअर्स, अब सिर्फ इन दो स्टार के हैं पीछे
Shraddha Kapoor Instagram श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर काफी पसंद की जाने वाली अदाकाराओं में से एक हैं और अब एक्ट्रेस के 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी हिट हैं। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में एक्ट्रेस ने सभी एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है और बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब बन गई हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं और उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद भी करते हैं।
अब श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। श्रद्धा कपूर अब सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। श्रद्धा कपूर से ऊपर प्रिंयका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में खास नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका और दीपिका के श्रद्धा से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अगर फॉलोअर्स की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के 54.7 और दीपिका पादुकोण के 50.3 फॉलोअर्स हैं।
आंकड़े बताते हैं कि श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण से ज्यादा पीछे नहीं हैं। वहीं, श्रद्धा कपूर के बाद आलिया भट्ट का नाम है, जिनके 47.8 फॉलोअर्स हैं और वो चौथे स्थान पर हैं। श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान भी अपनी पर्सनल एक्टिविटी भी अपने फैंस के साथ शेयर की थीं।
वहीं, एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो एक्ट्रेस अभी तक 1648 पोस्ट शेयर कर चुकी हैं और वो 529 लोगों को फॉलो करती हैं। अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के साथ साथ फिल्म प्रमोशन और थ्रौबैक तस्वीरें भी श्रद्धा के पोस्ट में शामिल हैं। साथ ही एक्ट्रेस फनी पोस्ट भी काफी शेयर करती रहती हैं।