Move to Jagran APP

सिद्धांत कपूर ने प्लाज्मा किया डोनेट, श्रद्धा कपूर ने कही ये बात

श्रद्धा कपूर फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर में कोरोना महामारी के बीच प्लाज्मा डोनेट किया है। इसके चलते श्रद्धा कपूर ने भाई की सराहना की है

By Nitin YadavEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 07:28 PM (IST)
सिद्धांत कपूर ने प्लाज्मा किया डोनेट, श्रद्धा कपूर ने कही ये बात
सिद्धांत कपूर मुस्कुराते हुए प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर में कोरोना महामारी के बीच प्लाज्मा डोनेट किया है। इसके चलते श्रद्धा कपूर ने भाई की सराहना की है और लोगों से अपील की है कि वह भी उनके भाई से प्रेरणा लेकर प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं। कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड के कई कलाकार लोगों को सचेत कर रहे हैं और सहायता भी कर रहे हैं। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके चलते देश के अस्पताल कोरोना से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील कर रहे हैं ताकि उससे कोरोना पीड़ितों की सहायता की जाए।

prime article banner

श्रद्धा कपूर ने भी कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने अपने भाई सिद्धांत कपूर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस और लोगों से अपील की है कि वह आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करें ताकि कोरोना महामारी पर विजय पाया जा सकें। फोटो में सिद्धांत कपूर को ब्लड डोनेशन कैंप में भाग लेते हुए देखा जा सकता है। वह मुस्कुराते हुए प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं। सिद्धांत कपूर में टीशर्ट और जींस पहन रखी है और वह कैमरा को देख कर मुस्कुरा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे भाई सिद्धांत कपूर ने अभी हाल ही में प्लाज्मा डोनेट किया है। जो लोग ऐसा करने में सक्षम है। कृपया कर वह आगे आए और प्लाज्मा डोनेट करें। मैं उन सभी से निवेदन करती हूं।' श्रद्धा कपूर जल्दी फिल्म चालबाज इन लंदन में नजर आएंगी।

इस फिल्म की घोषणा फिल्म निर्माताओं ने अभी हाल ही में की है। श्रद्धा कपूर फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती है जो कि काफी वायरल भी होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.