Shraddha Kapoor Affairs: श्रद्धा कपूर ने इन एक्टर्स के साथ जमकर की थी आशिकी, एक के चक्कर में तो पिता शक्ति कपूर से भी हो गया था पंगा
आशिकी 2 से रातों- रात स्टार बनने वाली श्रद्धा ने रियल लाइफ में भी जमकर आशिकी की है। एक्ट्रेस का नाम अब तक कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। कुछ के साथ तो बात शादी तक पहुंच गई थी।

नई दिल्ली, जेएनएन। (Shraddha Kapoor Affairs) फिल्म 'लव का द इंड' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली श्रद्धा कपूर को फेम उनकी दूसरी फिल्म 'आशिकी 2' से मिली। 'आशिकी 2' में श्रद्धा की मासूमयित और भोलेपन ने यंग जेनेरेशन को उनका कायल बना दिया। जितनी चर्चा श्रद्धा ने अपनी फिल्मों के लिए पाई उतनी ही एक्ट्रेस को अपने अफेयर्स के चलते भी मिली। आज श्रद्धा के ऐसे ही कुछ रिश्तों के बारे में हम आपको बताएंगे।
वनराज जावेरी (Vanraj Zaveri)
वनराज जावेरी और श्रद्धा कपूर एक-दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ा और इन्होंने लगभग पांच सालों तक एक- दूसरे को डेट किया। वनराज एक मशहूर डायमंड ब्रान्ड TBZ चेन के मालिक हैं। वनराज और श्रद्धा का रिश्ता उस वक्त अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया, जब श्रद्धा अपनी पढ़ाई करने के लिए बॉस्टन चली गईं और वनराज इंडिया में ही रह गए।
View this post on Instagram
आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur)
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म 'आशिकी 2' में पहली बार साथ काम किया था। फिल्म में श्रद्धा और आदित्य की स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री की दर्शकों ने खूब तारीफें की थीं और इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किया थे। रूमर्स तो ये भी थे कि फिल्म में रोमांस करते- करते आदित्य और श्रद्धा रियल लाइफ में भी करीब आ गए थे। इनका रिश्ता भी 5 साल तक चला था। दोनों ने फिल्म 'ओके जानू' में भी काम किया था, लेकिन इस प्यारे कपल ने ब्रेकअप क्यों किया इस बात का पता आज तक नहीं चल पाया।
View this post on Instagram
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)
श्रद्धा और फरहान अख्तर की पहली मुलाकात फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ (Rock On 2) के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। ये एक्ट्रेस की लाइफ का ऐसा रिलेशनशिप था, जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं क्योकि इस अफेयर में एक्ट्रेस के पिता शक्ति कपूर रियल लाइफ में भी विलेन बन गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान और श्रद्धा न केवल एक सीरियस रिलेशनशिप में थे बल्कि वह एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन शक्ति कपूर ये बिल्कुल भी गवारा नहीं था। वे नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी का नाम किसी उम्र दराज मर्द के साथ जुड़े। खबरें तो ये भी आई थीं कि शक्ति के मना करने के बाद भी जब श्रद्धा, फरहान के साथ लिव इन में रहने से बाज नहीं आईं तो शक्ति ने बेटी को फरहान के घर से खींचकर बाहर निकाला था, जिसके गवाह एक्टर के पड़ोसी बने थे। हालांकि, जैसे ही मीडिया में यह बातें फैली वैसे ही शक्ति कपूर ने इसे अफवाह बताकर पल्ला झाड़ लिया।
View this post on Instagram
रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha)
इतनी बार दिल टूटने के बाद खबरें है कि एक्ट्रेस अब सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर मीडिया में साथ में घूमते- फिरते नजर आते हैं। हालांकि, बीच में इनके ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं।
View this post on Instagram
Edited By Vaishali Chandra