Raj Kundra की गिरफ्तारी के बीच इस जगह स्पॉट हुईं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, यूजर ने कहा- इनको कोई फर्क नहीं पड़ता जीजू जेल में हैं और ये...
राज अश्लील फिल्में बनाने और उसे मोबाइल ऐप के जरिए अपलोड करने के मामले को लेकर इस वक्त जेल में हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद हाल ही में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा इस वक्त लगातार सुर्खियों में बने हैं। राज अश्लील फिल्में बनाने और उसे मोबाइल ऐप के जरिए अपलोड करने के मामले को लेकर इस वक्त जेल में हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद जहां फैंस के साथ स्टार्स के रिएक्शन सामने आए हैं। वहीं हाल ही में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। राज की गिरफ्तारी के बाद वहीं शिल्पा और उनकी बहन शमिता शेट्टी को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच अब शमिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
ऐक्ट्रेस शमिता शेट्टी के वायरल हो रहे वीडियो को बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विलर भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, शमिता सोमवार को मुंबई के एक सैलून में जाते हुए स्पॉट की गईं। वह जुहू स्थित एक सैलून पहुंची थीं। इस दौरान शमिता ने डेनिम शॉर्ट्स और टीशर्ट पहनी हुई थी। वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फोटाग्राफर्स को अनदेखा करते हुए तेजी से सैलून के अंदर जाती नजर आ रही हैं। वहीं वह अंदर जाकर किसी से बात करती दिख रही हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद से शमिता शेट्टी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर शमिता को ट्रोल करते हुए लिखता है, 'सैलून परिवर से ज्यादा जरूरी है।' एक ने लिखा, 'चलो अपने जीजू के बहाने इनको भी कुछ पॉपुरेलिटी तो मिल रही है।' वहीं एक लिखता है, 'जीजू के पैसे से ऐश करती हैं और आज जीजू जेल में हैं और साली पार्लर में।' वहीं दूसरे ने लिखा, ‘इनको कोई फर्क नहीं पड़ता जीजू जेल में हैं। वह इनको लॉन्च करने वाले थे।' एक अन्य ने कहा कि इतना सब होने के बाद भी सैलून रियली।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘स्टाइल में रहने का।'