Raj Kundra Pornographic Case के बीच क्या 'बिग बॉस' में नज़र आने वाली हैं शमिता शेट्टी?
टीवी का सबसे चर्चित और सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस 15’ बस कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। इस बार शो में काफी बदलाव किए गए हैं। इस बार शो हमेशा की तरह सीधे टीवी पर नहीं बल्कि पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का सबसे चर्चित और सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस 15’ बस कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। इस बार शो में काफी बदलाव किए गए हैं। इस बार शो हमेशा की तरह सीधे टीवी पर नहीं, बल्कि पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बिग बॉस पहले 6 हफ्तों तक वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा उसके बाद आगे के एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट होंगे जिन्हें सलमान ख़ान होस्ट करेंगे। हमेशा की तरह इस बार भी शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं।
अब खबर है कि शिल्पा शेट्टी की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी ‘बिग बॉस 15’ में नज़र आ सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शमिता भी शो में भाग ले सकती हैं’। अगर एक्ट्रेस बिग बॉस में जाती हैं दो जाहिर उनके लिए अभी ये बहुत मुश्किल फैसला होगा क्योंकि उनकी बहन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फिलहाल जेल में बंद हैं और इस वजह से शेट्टी परिवार बहुत मुश्किलों से जूझ रहा है।
यहां तक की शिल्पा शेट्टी भी अपने शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं जा रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि जीजू राज कुंद्रा के विवाद के बीच क्या शमिता शो में जाएंगी? आपको बताते चलें कि राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफिक फिल्में बनाने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में हैं।
Arey bhai bhai bhai, ye kya ho raha hai? 🤯
Nahi samjhe? Machane loot, aa raha hai BB OTT on #Voot
Hoga itna over the top, entertainment chalega non - stop 😌
Tell us, kitne excited ho aap? 😮
Starting 8 August on Voot.#BBOttOnVoot #SalmanKhan @BeingSalmanKhan @VootSelect pic.twitter.com/VSSK0VHhID— Voot (@justvoot) July 21, 2021
कौन-कौन आ सकता है नज़र...
खबरों की मानें तो इस बार बिग बॉस में, ‘अनुष्का दांडेकर, रिद्धिमां पंडित, टीवी एक्टर जीशान खान, करण नाथ, दिव्या अग्रवाल, नेहा मालिक, नेहा भसीन, अक्षरा सिंह, टीवी एक्ट्रेस निशा रावल भी नज़र सकते हैं। हालांकि इन नामों पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।