Move to Jagran APP

शिल्पा शेट्टी ने तस्वीर शेयर कर दी फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं, देखें वायरल फोटो

देश में रविवार को करवा चौथ का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस को करवा चौथ की बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर शेयर कर अपने सभी फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 05:44 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 07:37 AM (IST)
शिल्पा शेट्टी ने तस्वीर शेयर कर दी फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं, देखें वायरल फोटो
Shilpa Shetty shared picture, wishing fans a happy Karva Chauth. photo source @theshilpashetty instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में रविवार को करवा चौथ का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस को करवा चौथ की बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर शेयर कर अपने सभी फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी है। इस तस्वीर को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो रेड कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं।

loksabha election banner

फोटो में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने देश की सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आप सभी को करवा चौथ की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वास्थ्य और सुरक्षित बनी रहें।' शिल्पा की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर आए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन तस्वीर को अब तक (खबर लिखे जाने तक) डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वही उनसे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम की एक तस्वीर शेयर कर सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर में वो पत्नी जया बच्चन के साथ दिख रही हैं।

वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो शब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हांगामा 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान जाफरी ने अहम किरदार निभाएं हैं। उन्होंने आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अहम किरदार निभाएं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.