Move to Jagran APP

Shilpa Shetty ने घर को कराया सैनिटाइज, लिखा- कोविड से ठीक होने के बाद सैनिटाइजेशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके दोनों बच्चें वियान और समीशा समेंत अन्य परिवार के सदस्यों ने हाल ही में कोरोना को मात दी है। अब उन्होंने अपने घर को सैनिटाइज कराया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 02:58 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 02:58 PM (IST)
Shilpa Shetty ने घर को कराया सैनिटाइज, लिखा- कोविड से ठीक होने के बाद सैनिटाइजेशन
Shilpa Shetty get house sanitized. photo source @theshilpashetty instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके दोनों बच्चें वियान और समीशा समेंत अन्य परिवार के सदस्यों ने हाल ही में कोरोना को मात दी है। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी और परिवार के सदस्यों की हेल्थ के बारे में जानकारी शेयर कर फैंस को अपडेट दे रही थीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें दो व्यक्ति पीपीई किट पहनकर शिल्पा शेट्टी के घर को सैनिटाइज करते नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति पीपीई किट पहन कर एक्ट्रेस के घर में रखे भी समान को सैनिटाइज कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर घर को सैनिटाइज करने वाली कंपनी का शुक्रिया करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘कोविड से ठीक होने के बाद सैनिटाइजेशन।’

Shilpa

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Movie Updates (@ismart.updates)

हाल ही में उन्होंने अपने बेटे वियान के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो वियान को बर्थडे गिफ्ट दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि राज और शिल्पा अपने हाथ में छोटा सा डॉगी लेकर आते हैं, जिसके बाद वो अपने बेटे वियान को आंखें बंद करने के लिए बोलते हैं और उनके आंख बंद करते ही उसके हाथों में छोटे-से डॉगी को रख देते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

इस वीडियो को शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘पेश है हमारे परिवार का नया सदस्य ट्रफल। वियान हमेशा से एक और पालतू जानवर की मांग कर रहा था। मैंने उससे वादा किया था, कि जब वो 10 साल का हो जाएगा। तो उसको पालतू जानवर मिल जाएगा, जिसकी वो देखभाल कर सके।’


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.