Shilpa Shetty के इंस्टाग्राम पर हुए 20 मिलियन फॉलोअर्स, वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपनी 20 थिंक्स के बारे में बता रही हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपनी 20 थिंक्स के बारे में बता रही हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं।
इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस का शुक्रिया करते हुए उन 20 थिंक्स के बारें में बताया है। वीडियो में वो बता रही हैं कि वो अपने ‘बच्चों, योग, नाइट कुकी (राज कुंद्रा), संडे बिंज, फैमिली, पॉजिटिविटी, वर्क, टी, फॉलोवर्स, फल, डांस, गर्ल्स गैंग, घर का खाना लास्ट में उन्होंने ट्वेन्टी मिलियन आई लव यू।’
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘20 मिलियन, आपने मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया, उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। एक शानदार इंस्टा फैमिली बनाने के लिए धन्यवाद, मैं यहां सिर्फ आप (फैंस) लोगों की वजह से हूं और आप सभी को बहुत सारा प्यार। शिल्पा राज कुंद्रा।’
वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'अपने' में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र के साथ दिखा दी थीं।
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने सह अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी।