Shilpa Shetty-Raj Kundra Love Story: शिल्पा शेट्टी को शादी से पहले ऐसे इंप्रेस करते थे राज कुंद्रा, जानें दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी
22 नवंबर 2009 को शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली। दोनों की ये शादी में उनके खास दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty-Raj Kundra Love Story: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इंडस्ट्री के फेमस कपल माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। शिल्पा और राज एक दूसरे पर अपना प्यार जाहिर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते। अक्सर दोनों को एक साथ मस्ती करते देखा जाता है। शिल्पा और राज सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। दोनों के फैंस हमेशा ही उनकी लवस्टोरी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। जैसे दोनों की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई। दोनों एक-दूसरे के करीब कैसे आए। तो चलिए आज हम आपको शिल्पा और राज की दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।
View this post on Instagram
लंदन में थी दोनों की मुलाकात
शिल्पा शेट्टी की मुलाकात जब राज कुंद्रा से हुई थी उस वक्त वह इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। वह कई सुपरहिट स्टार्स संग फिल्मों में काम कर हिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी थीं। इसके बाद शिल्पा शेट्टी उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आईं जब साल 2007 में उन्होंने यूके बेस्ड रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' के सीजन 5 में हिस्सा लिया। शिल्पा इस विवादित शो 'बिग ब्रदर' की विनर भी बनीं। इसी दौरान जब शिल्पा लंदन में थीं तब उनकी मुलाकात शादी-शुदा बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई। उस दौरान राज, शिल्पा शेट्टी के नाम से बने परफ्यूम के प्रमोशन में उनकी मदद कर रहे थे।
शिल्पा को मंहगे गिफ्ट देते थे राज
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुलाकातें धीरे-धीरे पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदलने लगी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। खबरों की मानें तो रिश्ते की शुरूआत में राज, शिल्पा को कई महंगे तोहफे देते थे। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और 22 नवंबर, 2009 को शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली। दोनों की
ये शादी में उनके खास दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी।