Coronavirus Crisis के बीच दान की घोषणा करने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई नाराजगी, जानें- क्या कहा
दान देने के इस कल्चर से राजनेता और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। उन्होंने दान देने के बाद की जाने वाली घोषणा की आलोचना की।
नई दिल्ली,जेएनएन। Coronavirus Crisis: कोरोना वायरस को लेकर दुनिया इस वक्त संकट का सामना कर रही है। भारत में लगातार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में लॉकडाउन है। इस वजह आर्थिक स्थिति भी उतनी अच्छी नहीं है। इस बीच कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने ना सिर्फ लोगों की मदद की, बल्कि सोशल मीडिया जरिए इसके बारे में बताया भी है।
दान देने के इस कल्चर से राजनेता और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। उन्होंने दान देने के बाद की जाने वाली घोषणा की आलोचना की। इ़ंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न ने इस कल्चर के लिए 'वल्गर' शब्द का इस्तेमाल किया।
शत्रुघ्न ने उस इंटरव्यू में कहा कि यह सुनकर काफी बुरा और आत्मविश्वास कम करने वाला लगता है कि किसी ने 25 करोड़ रुपये दान किए। चिंता की बात है कि इस परिस्थिति में लोगों रुपये की मात्रा के आधार पर जज किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, दुनिया का कोई भी हिस्सा हो फेमस सेलेब्स दान दी गई राशि की कोई परवाह नहीं करते हैं। दान देना एक बिलकुल निजी मामला है। डर है कि शो-बिजनेस को अब शो-ऑफ बिजनेस में बदल दिया जाएगा।
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर हर मुद्दे पर अपनी मुखर राय रखते हैं। हाल ही में मुकेश खन्ना और सोनाक्षी सिन्हा के रामायण वाले मामले भी उन्होंने अपनी राय रखी थी। मुकेश द्वारा सोनाक्षी पर कटाक्ष किए जाने पर उन्होंने कहा था, 'मेरा मानना है कि किसी को सोनाक्षी के रामायण पर आए एक सवाल का जवाब नहीं देने में समस्या क्या है। क्या यह व्यक्ति रामायण से जुड़ी सभी चीजों का विशेषज्ञ है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक नियुक्त किया है?' उन्होंने यह भी कहा कि वह एक गौरवान्वित पिता हैं और उन्होंने उल्लेख किया कि रामायण के बारे में अज्ञानता सोनाक्षी को एक अच्छा हिंदू होने से अयोग्य नहीं ठहराता है और न ही उसे किसी के अनुमोदन की आवश्यकता है।'