शशि कपूर की हालत स्थिर, जल्द होगी अस्पताल से छुटटी
अपने जमाने के जबरदस्त हीरो रहे शशि कपूर की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुटटी दी जा सकती है।
By rohitEdited By: Published: Thu, 25 Sep 2014 09:19 AM (IST)Updated: Thu, 25 Sep 2014 09:23 AM (IST)
मुंबई। अपने जमाने के जबरदस्त हीरो रहे शशि कपूर की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुटटी दी जा सकती है।
अस्पताल के मुताबिक, शशि कपूर को एक या दो दिन में अस्पताल से घर भेजा जा सकता है। 76 वर्षीय अभिनेता को सीने में संक्रमण के बाद 21 सितंबर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने भी अपने पिता की हालत स्थिर होने की पुष्टि की। कुणाल के मुताबिक, उनकी हालत में सुधार हो रहा है और फिलहाल वह स्थिर हैं।
'दीवार', 'सत्यम शिवम सुन्दरम' और 'कभी कभी' जैसी फिल्मों के जरिए अपने काम से पहचाने जाने वाले शशि कपूर ने नब्बे के दशक के अंतिम वर्षों में खुद को बॉलीवुड की चकाचौंध से अलग कर लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें