Move to Jagran APP

Happy Birthday Shammi Kapoor : मुमताज़ से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर, एक्ट्रेस ने इस वजह से ठुकरा दिया प्रपोज़ल

Happy Birthday Shammi Kapoor शम्मी कपूर भारतीय सिनेमा के ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्हें एक्टिंग अलावा उनके डांस के लिए भी जाना जाता है। उनके गानों पर पर लोग आज थिरकते हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 03:16 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 07:57 AM (IST)
Happy Birthday Shammi Kapoor : मुमताज़ से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर, एक्ट्रेस ने इस वजह से ठुकरा दिया प्रपोज़ल
Happy Birthday Shammi Kapoor : मुमताज़ से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर, एक्ट्रेस ने इस वजह से ठुकरा दिया प्रपोज़ल

नई दिल्ली, जेएनएन। शम्मी कपूर भारतीय सिनेमा के ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्हें एक्टिंग अलावा उनके डांस के लिए भी जाना जाता है। उनके गानों पर पर लोग आज थिरकते हैं। शम्मी ने ही बॉलीवुड अभिनेताओं के डांस करने के चलन की शुरुआत की। ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ और ‘तुमसा नहीं देखा’ जैसे कई बेहतरीन गाने देने वाले शम्मी कपूर का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनके करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी ऐसी बातें जो आपको नहीं पता होंगी।

loksabha election banner

इस फिल्म से किया डेब्यू :

शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में ही हुआ था, 14 अगस्त 2011 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पिता मशहूर एक्टर पृथ्वीराज कपूर थे। उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था। पृथ्वीरज कपूर ने जन्म के वक्त शम्मी कपूर का नाम 'शमशेर राज कपूर' रखा था। शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान अभिनेता थे। घर में फिल्मी माहौल होने की वजह से शम्मी कपूर को बचपन से ही अभिनय के दिलचस्पी हो गई। साल 1953 में रिलीज फिल्म 'जीवन ज्योति' से शम्मी कपूर ने बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

दी ये हिट फिल्में :

करियर के शुरुआती दौर में (1953 से 1957 तक) शम्मी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल किया। इस दौरान उन्हें जो भी रोल मिला उन्होंने निभाया। शम्मी कपूर को पहचान मिली निर्देशक नासिर हुसैन की साल 1957 में आई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' से। शम्मी कपूर ने अपने पांच दशक के लंबे करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं जैसे, रंगीन रातें, तुमसा नही देखा, मुजरिम, उजाला दिल देके देखो, जंगली, प्रोफेसर चाइना टाउन, ब्लफ मास्टर, कश्मीर की कली, राजकुमार, जानवर, तीसरी मंजिल, ऐन इवनिंग इन पेरिस, ब्रह्मचारी, तुमसे अच्छा कौन है, प्रिंस, अंदाज, विधाता आदि।

इस एक्ट्रेस पर हार बैठे दिल :

उस दौर की बेहतरीन अदाकारा और बेहद खुबूसरत अभिनेत्री मुमताज पर शम्मी दिल हार बैठे थे। मुमताज़ जब 18 साल की थीं तभी शम्मी ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। मुमताज भी शम्मी से प्यार करती थीं। लेकिन शम्मी चाहते थे कि वो अपना फ़िल्मी करियर छोड़कर उनसे शादी कर लें, लेकिन मुमताज ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। शम्मी ने ये मुमताज़ के सामने ये शर्त इसलिए रखी थी क्योंकि तब कपूर खानदान की बहुएं फ़िल्मों में काम नहीं कर सकती थीं।

अपनी उम्र से बड़ी लड़की से की शादी :

शम्मी कपूर ने अपनी उम्र से बड़ी एक्ट्रेस गीता बाली से घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। लेकिन, 1965 में चेचक की वजह से गीता बाली की मृत्यु हो गई जिसका शम्मी को गहरा झटका लगा। पहली पत्नी की मौत के बाद घर वालों ने शम्मी कपूर पर दूसरी शादी का दबाव बनाया क्योंकि शम्मी के बच्चे छोटे थे। शम्मी मान गए और गीता की मौत के चार साल के बाद उन्होंने नीला देवी से शादी कर ली। लेकिन, शम्मी ने नीला जोकि एक राजशाही परिवार से थीं उनके सामने यह शर्त रखी कि वह मां नहीं बनेंगी, उन्हें गीता के बच्चों को ही पालना होगा। नीला देवी शम्मी के इस शर्त को मान लीं। वे ताउम्र मां नहीं बनी और गीता के बच्चों को ही अपना माना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.