Move to Jagran APP

Shammi Kapoor Birth Anniversary: अपने दौर के पहले सुपरकूल स्टार थे शम्मी कपूर, जानें- पांच रोचक फैक्ट्स

Shammi Kapoor Birth Anniversary एक दौर था जब एक्टर गाने में पेड़ के पीछे सिर्फ खड़े रहा करते थे। इस ट्रेंड को शम्मी कपूर ने तोड़ा। ऐसे सुपरकूल एक्टर की आज बर्थ एनवर्सरी है। आइए जानते हैं उनके बारे में पांच रोचक किस्से...

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 10:23 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:11 PM (IST)
Shammi Kapoor Birth Anniversary: अपने दौर के पहले सुपरकूल स्टार थे शम्मी कपूर, जानें- पांच रोचक फैक्ट्स
शम्मी कपूर की शादी ( फोटो क्रेडिट - फाइल )

नई दिल्ली, जेएनएन। Shammi Kapoor Birth Anniversary: एक दौर था, जब एक्टर गाने में पेड़ के पीछे सिर्फ खड़े रहा करते थे। इस ट्रेंड को शम्मी कपूर ने तोड़ा। उन्होंने एक्टर्स के लिए डांस का चलन शुरू किया। इसके बाद उन्हें अपने दौर का पहला सुपर कूल एक्टर कहा जाने लगा। 'कोई मुझे जंगली कहे', उन सदाबहार गानों में से है, जिसे आज भी युवाओं द्वारा पसंद किया जाता। कुछ इस तरह शम्मी कपूर ने नया ट्रेंड सेट करने की कोशिश की। उनकी अदाएं और मुस्कुराहट आज भी फैंस के दिलों में हैं। इस सुपर कूल एक्टर की 21 अक्टूबर को बर्थ एनवर्सरी है। आइए जानते हैं उनके बारे में रोचक किस्से...

loksabha election banner

शम्मी नहीं था असली नाम

पहले के एक्टर्स की तरह शम्मी कपूर का भी असली नाम अलग था। शम्मी का जन्म पृथ्वीराज कपूर के घर 21 अक्टूबर, 1931 को हुआ। शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर कपूर था। शम्मी के अलावा उनके भाई राज कपूर और शशि कपूर भी अपने दौर के जबरदस्त एक्टर रहे हैं। राज कपूर और शशि दोनों का लंबे समय तक स्टारडम देखने को मिला। 

डेब्यू

शम्मी के पिता पृथ्वीराज कपूर फ़िल्म इंडस्ट्री के बेजोड़ अभिनेता थे। पृथ्वीराज उन दिग्गजों में से एक थे, जिन्होंने बॉलीवुड को आम लोगों से जोड़ने का काम किया। ऐसे में शम्मी को डेब्यू करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। शम्मी कपूर ने फ़िल्म 'जीवन ज्योति' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, उनका अंदाज उस दौर के अभिनेताओं से काफी अलग था। उस वक्त शम्मी की हंसी और स्टाइल के सब कायल थे।

जब शशि कपूर के गिफ्ट को देखकर रो पड़े थे शम्मी

वेटरन जर्नलिस्ट और शशि कपूर के करीबी रौफ अहमद ने एक किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया कि उस दौर में शम्मी कपूर का दादर के इलाके में एक दुकान हुआ करती थी। उस समय शशि कपूर ने भाई प्रेम में आकर शम्मी कपूर को एक महंगा तोहफा दिया। लेकिन शम्मी के जन्मदिन पर दिए गए तोहफे के लिए शशि ने उनके ही अकाउंट से पैसे निकाले थे। हालांकि, उस वक्त शम्मी को इसकी जानकारी नहीं थी, उनकी आंखों में आंसू थे। जब बाद में पता चला, तो शम्मी ने शशि को कुछ भी नहीं कहा। दोनों भाइयो में काफी प्रेम था। 

इस अभिनेत्री से की शादी

शम्मी कपूर ने आगे चलकर एक्ट्रेस गीता बाली से शादी की। हालांकि, उनके घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। साल 1965 में शम्मी और गीता का साथ छूट गया। चेचक की वजह से गीता का निधन हो गया। इसके बाद शम्मी बिल्कुल टूट गए। उन्होंने अपना ख्याल रखना छोड़ दिया, उनका वज़न बढ़ गया। इस वजह से उनका फ़िल्मी करियर भी काफी प्रभावित हुआ।

दूसरी शादी के लिए रखी शर्त

उन्होंने बाद में नीला देवी से शादी की। पहले तो शम्मी शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन घरवालों के लगातार कहने पर वह दूसरी शादी करने के लिए राज़ी हो गए। लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि नीला कभी भी मां नहीं बनेंगी। वह गीता के बच्चों को ही पालेंगी। राजघराने से आने वाली नीला ने ताउम्र यह वचन निभाया।

टेक सेवी शम्मी

शम्मी कपूर बाद के दौर में वह यदा-कदा फ़िल्मों में दिखते रहे। उनकी यह झलक भी फैंस के दिलों खुश करती रही। दिलचस्प बात यह है कि शम्मी कपूर फ़िल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, देश में भी इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले कुछ शुरुआती लोगों में से थे। 

200 फ़िल्मों में किया काम

शम्मी कपूर ने अपने करियर में कई किस्म के किरदार निभाए। इसमें लीड रोल्स से लेकर साइड रोल्स तक सब कुछ शामिल हैं। एक्टर ने पांच दशक के करियर में  लगभग 200 फ़िल्मों में किया। लेकिन इन फ़िल्मों में कुछ ऐसी फ़िल्में हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी बेहतरीन फ़िल्में हैं- ब्लफ मास्टर', 'कश्मीर की कली', 'राजकुमार', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल', 'ऐन इवनिंग इन पेरिस', 'ब्रह्मचारी', रंगीन रातें', 'तुमसा नही देखा', 'मुजरिम', 'उजाला', 'दिल देके देखो', 'जंगली', 'प्रोफेसर चाइना टाउन', तुमसे अच्छा कौन है', 'प्रिंस', 'अंदाज', 'विधाता' आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.