Move to Jagran APP

Shakeela Trailer: रिचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी की 'द डर्टी पिक्चर' है 'शकीला', क्रिसमस पर होगी रिलीज़

शकीला की कहानी साउथ की चर्चित और विवादित एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता की डेथ के बाद शुरू होती है। सिल्क के जाने के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री में उनकी जगह कौन लेगा इस पर सभी की नज़रें हैं। शकीला एक साधारण लड़की से सुपरस्टारडम का सफ़र तय करती है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 03:02 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 09:48 AM (IST)
Shakeela Trailer: रिचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी की 'द डर्टी पिक्चर' है 'शकीला', क्रिसमस पर होगी रिलीज़
रिचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी शकीला में मुख्य भूमिकाओं में हैं। फोटो- स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली, जेएनएन। 25 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आ रही रिचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म शकीला का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। शकीला दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की एक एडल्ट स्टार की बायोपिक है। फ़िल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है। 

loksabha election banner

ट्रेलर के अनुसार, शकीला की कहानी साउथ की चर्चित और विवादित एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता की डेथ के बाद शुरू होती है। सिल्क के जाने के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री में उनकी जगह कौन लेगा, इस पर सभी की नज़रें हैं। शकीला एक साधारण लड़की से सुपरस्टारडम का सफ़र तय करती है। फ़िल्म में रिचा चड्ढा शकीला के किरदार में बिंदास दिख रही हैं। वहीं, पंकज फ़िल्म स्टार के किरदार में हैं। शकीला के ज़रिए मनोरंजन इंडस्ट्री में महिलाओं के चित्रण पर भी कमेंट किया गया है। 

शकीला के ट्रेलर में रिचा का अंदाज़ बहुत कुछ द डर्टी पिक्चर की विद्या बालन की याद दिलाता है। द डर्टी पिक्चर सिल्क स्मिता के जीवन से प्रेरित फ़िल्म थी, जिसमें विद्या के साथ नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर मुख्य स्टार कास्ट में शामिल थे। फ़िल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया था। 

यहां बताते चलें, शकीला ने नई सदी के शुरुआती सालों में कई सफल दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम किया था। एक दौर ऐसा आया, जब वो बड़ी अभिनेत्रियों के लिए चुनौती बन गयी थीं। शकीला फ़िल्म में रिचा और पंकज के अलावा मलयालम एक्टर राजीव पिल्लई भी एक रोल में दिखेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शकीला हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी 1000 स्क्रींस पर रिलीज़ होगी। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बंद सिनेमाघर खुलने के बाद शकीला तीसरी चर्चित रिलीज़ है। इससे पहले सूरज पे मंगल भारी और इंदू की जवानी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी हैं।

बॉक्स ऑफ़िस पर वंडर वुमन 84 से भिड़ेगी शकीला

क्रिसमस के मौक़े पर रिलीज़ हो रही शकीला बॉक्स ऑफ़िस पर हॉलीवुड फ़िल्म वंडर वुमन 84 से भिड़ेगी। वंडर वुमन में गैल गेडट लीड रोल में हैं और यह हॉलीवुड की लोकप्रिय वंडर वुमन सीरीज़ की फ़िल्म है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.