सड़क किनारे DDLJ का गाना गा रहे म्यूजिशियन को देख बोले शाहरुख खान, यश चोपड़ा की याद आ गई...
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें वीडियो को देखकर यश चोपड़ा की याद आ गई। जानें- ऐसा क्या हुआ...
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और यश चोपड़ा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी रही है, जिसने कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों की बॉन्डिंग के चर्चे हमेशा से रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने यश चोपड़ा को याद करते हुए एक वीडियो रीट्वीट किया है और उन्होंने कहा कि इस वीडियो को देखकर उन्हें यश चोपड़ा की याद आ रही है।
दरअसल, एक यूजर ने पेरिस का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक बुजुर्ग म्यूजिशियन सड़क किनारे गाना गा रहा था और फ्लूट से म्यूजिक दे रहा था। खास बात ये है कि वो कोई इंग्लिश गाना नहीं बल्कि शाहरुख खान की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' का गाना गा रहे थे। यूजर ने इस गाने का वीडियो बनाकर ट्वीट किया था।
Suddenly just...missed Yashji. Maybe it’s the singers cap? pic.twitter.com/zrep9xUgaj— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2019
इसके बाद शाहरुख खान ने इस वीडियो को रीट्वीट किया। साथ ही जो शख्स यह गाना गा रहे थे, उनका लुक यश चोपड़ा जैसा था और उन्होंने यश चोपड़ा जैसी ही कैप लगा रखी थी। शाहरुख ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि अचानक से यश चोपड़ा साहब की याद आने लगी। शायद ये इस सिंगर की कैप का कमाल है?
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने यश चोपड़ा के साथ कई फिल्में की हैं। वहीं डीडीएलजे शाहरुख और काजोल के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और इस फिल्म को भी यशराज फिल्म्स ने बनाया था। वहीं अब शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म जीरो के बाद कोई फिल्म नहीं की है। माना जा रहा है कि शाहरुख जल्द ही अपनी नई फिल्म का ऐलान कर सकते हैं।