शाहरुख खान के बर्थडे पर बुर्ज खलीफा पर स्पेशल लाइटिंग, देखें इस भव्य नजारे का स्पेशल वीडियो
Shahrukh Khan Birthday On Burj Khalifa शाहरुख खान का बर्थडे भारत के साथ पूरी दुनियाभर में मनाया गया है। ऐसे में बुर्ज खलीफा पर भी शाहरुख के लिए स्पेशल लाइटिंग की गई थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख खान 2 नवंबर को 54 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में जश्न मनाया गया और उन्हें दुनिया भर से बधाइयां मिली। ना सिर्फ उनके फैंस ने उनके घर के बाहर जाकर उन्हें विश किया बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर भी किंग खान का जलवा दिखाई दिया।
बुर्ज खलीफा ने भी एक खास अंदाज में शाहरुख खान को विश किया और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान बुर्ज खुलीफा पर स्पेशल लाइटिंग की गई और इस इमारत पर लाइटिंग के माध्यम से कुछ लाइनें लिखी गईं। यह पल सिर्फ शाहरुख खान के लिए नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवु़ड के लिए खास था। इस लाइट शो में नीचे लगे फाउंटेंस और बिल्डिंग की लाइट से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। आप वीडियो में देख सकते हैं कि उस वक्त क्या नजारा था...
इस भव्य नजारे को शाहरुख खान ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो और इस जश्न की तस्वीरें वायरल हो रही है। शाहरुख ने वीडियो शेयर करते हुए बुर्ज खलीफा का शुक्रिया अदा किया है। इस दौरान बुर्ज खलीफा के बाहर शाहरुख के फैंस की भारी भीड़ भी मौजूद थी।
बता दें कि शाहरुख खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैंस के साथ कई हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी। वहीं शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर भी उनके फैंस इकट्ठे हुए और उन्होंने शाहरुख खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया।
Thank you all for making my birthday so special. Love you always... pic.twitter.com/b1mpW4Anl0— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2019
उसके बाद खुश शाहरुख खान हमेशा की तरह घर के बाहर आए और उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया कहा। वहीं शाहरुख खान ने किसी एक प्रोग्राम में फैंस के साथ एक वीडियो भी बनाया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है।