ईशा अंबानी के संगीत कार्यक्रम में शाहरुख़ आमिर साथ थिरके, अभिषेक-एेश्वर्या ने भी किया डांस
ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में होगी।
मुंबई। बॉलीवुड कलाकारों की शादी के बाद अब प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की खूब चर्चा है। चर्चा का एक और कारण यह भी है कि इस प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारे पहुंच चुके हैं और थिरक रहे हैं। शाहरुख़ और आमिर खान साथ थिरके और अभिषेक एेश्वर्या ने भी स्टेज पर किया डांस।
दरअसल बीती रात हुई ईशा अंबानी की संगीत पार्टी में शाहरुख़ खान ने आमिर खान, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन के साथ जमकर डांस किया है। गौरतलब है कि भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के संगीत समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों को न्योता दिया गया। इसमें शाहरुख़ खान, आमिर खान, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे कई कलाकार शामिल हैं जो संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए। इन सभी ने स्टेज पर जमकर परफॉर्मेंस दी है।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने फिल्म गुरु के तेरे बिना गाने पर परफॉर्म किया।
इस दौरान शाहरुख़ खान ने जहां एक ओर अपनी पत्नी गौरी के साथ डांस किया वही वे आमिर खान के साथ भी थिरकते नजर आए।
आपको बता दें कि, शादी का समारोह उदयपुर में चल रहा है। इस शाही अंदाज में चल रहे कार्यक्रम में उदय विला नामक एक भव्य होटल को बुक किया गया है। जहां पर यह संगीत समारोह संपन्न हुआ। संगीत समारोह में सबसे पहले अरिजीत सिंह ने गाने गाए। इस मौके पर हाल ही में दुल्हन बनी प्रियंका चोपड़ा ने देसी गर्ल पर परफॉर्म किया। वहीं कटरीना कैफ ने काला चश्मा पर परफॉर्म किया।
हालांकि इस महफिल में जान डाली अमेरिका की राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव लड़ चुकी भूतपूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने, जिन्होंने स्टेज पर शाहरुख़ खान, आमिर खान, ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ डांस किया।
बताते चलें कि, 12 दिसंबर को ईशा और आनंद पिरामल मुंबई के एंटीलिया बंगले पर एक समारोह में फेरे लेंगे।
यह भी पढ़ें: अंबानी शादी Update: हॉलीवुड स्टार बियोंसे पहुंची उदयपुर, सितारों का भारी जमावड़ा
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: जसलीन ने बोला था अनूप जलोटा से अफेयर का झूठ