Shahid Kapoor 16 साल बाद कॉलेज स्टूडेंट बने, लूज किया 14 किलो वजन
Shahid Kapoor ने तेलुगू फिल्म Arjun Reddy के रीमेक में किरदार को जीने के लिए 14 किलो वजन घटाया है। वह 16 साल बाद कॉलेज गोइंग स्टूडेंट की भूमिका में दिखने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता शाहिद कपूर अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह में कॉलेज गोइंग स्टूडेंट की भूमिका में दिखेंगे। किरदार को बेहतरी से निभाने के लिए उन्होंने 14 किलो वजन कम किया है। वह 16 साल बाद कॉलेज स्टूडेंस की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इश्क विश्क फिल्म में इस तरह का किरदार निभाया था।
फिल्म कबीर सिंह दो साल पहले आई तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। इसमें विजय देवराकोंडा मुख्य भूमिका में दिखे थे। एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने कहा कि, वह अपनी फिल्म का हिंदी रीमेक देखने के लिए उत्साहित हैं। दर्शक इस फिल्म में शाहिद कपूर को देखने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, शाहिद के ट्रेनर समीर जौरा ने बेहतर काम किया है। शाहिद को फिल्म में कॉलेज गोइंग स्टूडेंट दिखाने के लिए जौरा ने शाहिद करीब 14 किलो वजन कम किया है।
शाहिद कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया में इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। जिसके बाद से फैंस में फिल्म को देखने की बेचैनी बढ़ गई है। फिल्म की कहानी मेडिकल स्टूडेंट के इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म में नायक अपने से जूनियर लड़की से प्यार करता है, लेकिन एक दिन उसकी गर्लफ्रेंड किसी दूसरे से शादी कर लेती है, जिसके बाद नायक शराबी हो जाता है और उसके दिमाग में गुस्सा भर जाता है।
शाहिद कपूर करीब 16 साल बाद कॉलेज गोइंग स्टूडेंट का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले वह 2003 में रिलीज हुई फिल्म इश्क विश्क में इस किरदार में दिखे थे। फिल्म को यूथ के बीच खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज की जाएगी।