Shahid Kapoor ने स्विमिंग पूल में किया एंजॉय, फैंस ने कहा- ‘मौज कर दी बेटे’
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो स्विमिंग पूल में एंजॉय करते दिख रहे हैं। एक्टर की इस तस्वीर पर उनके फैंस कमेंट अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो स्विमिंग पूल में एंजॉय करते दिख रहे हैं।
अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शनिवार को एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो स्विमिंग का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। एक्टर की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो को अब तक (खबर लिखे जानें तक) इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
शाहिद कपूर के इस फोटो पर उनके फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैंस ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘कबीर सिंह जैसी कोई और मूवी लाओं यार’। तो दूसरे फैंस ने लिखा, ‘मौज कर दी बेटे। साथ ही एक फैंस ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘फायर इन द वॉटर।’
इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो एक फनी सॉन्ग को गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘वी आर ओपन टू रिमिक्स।’ एक्टर की इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकारों ने इस वीडियो पर कमेंट कर उनके सॉन्ग पर प्रतिक्रिया दी थी।
वहीं अगर शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकटर का किरदार निभा रहे हैं। जो भारतीय टीम में खेलने के सपने को लेकर क्रिकेट खेलना शुरू करता है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज की जा सकती है।