Shahid Kapoor ने बिना मास्क के बनाया फनी वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब इंटरनेट पर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने एक फनी फेस फिल्टर का यूज किया है। इस वीडियो में फैंस अभिनेता को पहचान नहीं पा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब इंटरनेट पर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने एक फनी फेस फिल्टर का यूज किया है। इस वीडियो में फैंस अभिनेता को पहचान नहीं पा रहे हैं। वीडियो में अभिनेता शाहिद कपूर डार्क ब्लूक कलर की टी-शर्ट में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘इन दिनों बिना फेस मास्क के अपने घर के पीछे घूम रहा हूं।’ वहीं इंस्टाग्राम पर उनकी इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, वीडियो को साढ़े सात लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर किया हो। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक फनी वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बेसुरी आवाज से एक पंजाबी सॉन्ग गा रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो स्विंमिग पूल में एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता के इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फोटो को इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादाल लोग लाइक कर चुके हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘वाह इतनी शानदार जगह कहां है?’
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकटर का किरदार निभा रहे हैं। जो भारतीय टीम में खेलने के सपने को लेकर क्रिकेट खेलना शुरू करता है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज की जा सकती है।
इसके अलावा वो शशांक खेतान की फिल्म ‘योद्धा’ में नजर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी में अहम किरदार में नजर आएंगी।