दिलीप कुमार के घर पहुंचकर शाहरुख़ ने पूछा हालचाल, तस्वीर हो रही वायरल
पिछले साल अगस्त में दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और वेटेरन एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत पिछले कई महीनों से ठीक नहीं है। उनकी तबीयत और दिलीप कुमार के हालचाल जानने के लिए शाहरुख़ खान उनके घर पहुंचे थे।
दिलीप कुमार की पिछले कई महीनों से तबीयत खराब है। दिलीप कुमार की उम्र 95 साल है। दिलीप कुमार के बारे में जरूरी जानकारी सायरा बानो ट्विटर के जरिए साझा करती हैं। हाल ही में सायरा ने दिलीप कुमार के ट्विटर से शाहरुख़ और दिलीप कुमार की एक तस्वीर को साझा किया और लिखा कि, शाहरुख़ दिलीप साब से मिलने घर आए थे। आपको बता दें कि, दिलीप कुमार शाहरुख़ को अपना मुंह बोला बेटा मानते हैं। पिछले साल भी अगस्त में जब शाहरुख़ उनसे मिलने पहुंचे थे, तब सायरा बानो से ट्विटर पर शाहरुख को बेटा कहकर संबोधित किया था।
.@iamsrk came to visit Saab at home today. -FF pic.twitter.com/GLrnqu1Ln2 — Dilip Kumar (@TheDilipKumar) February 12, 2018
2/ @iamsrk visited Sahab this evening. Sahab's doing much better since return from the hospital. Shukar Allah. pic.twitter.com/V2njs5swDM— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) August 15, 2017
यह भी पढ़ें: Exclusive: पद्मावत में शाहिद और दीपिका की लव स्टोरी दिखाना क्यों टफ था भंसाली के लिए, जानें उनकी जुबानी
Message from Saira Banu: Sahab's mooh-bola beta-"son" @iamsrk visited Sahab today. Sharing some photos of the evening. pic.twitter.com/UHV8gzOB8v— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) August 15, 2017
बता दें कि, पिछले साल अगस्त में दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें डिहाइड्रेशन और किडनी में दिक्कत बताई जा रही थी। तब से ही दिलीप कुमार की तबीयत नासाज रहती है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान के साथ आया सोनाक्षी सिन्हा का नया गाना, देखिये
गौरतलब है कि अपने छह दशक के लंबे करियर में दिलीप कुमार ने 'मधुमती', 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा जमुना', 'राम और श्याम' और 'कर्मा' जैसी सुपरहिट व यादगार फिल्में दी। वो आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में दिखे थे। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।