Move to Jagran APP

साल 2018 के TOP 10 OPENING WEEKENDS में रणवीर ने कर ली अक्षय की बराबरी

Top 10 Opening Weekend Collections की लिस्ट में टॉप पर है संजू। राजकुमार हिरानी निर्देशित संजय दत्त की इस बायोपिक में रणबीर कपूर, परेश रावल, विक्की कौशल ने मुख्य किरदार निभाये।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 07:44 AM (IST)
साल 2018 के TOP 10 OPENING WEEKENDS में रणवीर ने कर ली अक्षय की बराबरी
साल 2018 के TOP 10 OPENING WEEKENDS में रणवीर ने कर ली अक्षय की बराबरी

मुंबई। अक्षय कुमार की इस साल 3 फ़िल्में रिलीज़ हुईं, जिनमें से 2 टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में शामिल हैं। अक्षय के अलावा रणवीर ही ऐसे एक्टर हैं, जिनकी इस साल दो फ़िल्में आयीं और दोनों ही लिस्ट में हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय ने सिम्बा के क्लाइमैक्स में कैमियो भी किया है। रियल लाइफ़ में भी रणवीर के साथ उनकी काफ़ी अच्छी बांडिंग है।

loksabha election banner

28 दिसम्बर को रिलीज़ हुई 'सिम्बा' ने ओपनिंग वीकेंड में तबाही मचा दी है। फ़िल्म ने ₹75.11 करोड़ का शानदार कलेक्शन रिलीज़ के तीन दिनों में किया है और इसके साथ ही 2018 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में शामिल हो गयी है। इस फ़िल्म में रणवीर ने पहली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम किया है। सारा अली ख़ान फ़ीमेल लीड रोल में हैं। टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की लिस्ट में आख़िरी एंट्री शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ज़ीरो की हुई है। 

सिम्बा की लिस्ट में एंट्री से 'बधाई हो' बाहर हो गयी है, जो दसवें स्थान पर थी। बधाई हो इस साल की बेहतरीन फ़िल्मों में शामिल है, जिसने चार दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में ₹45.06 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था, जबकि फ़िल्म का तीन दिनों का कलेक्शन ₹31.46 करोड़ है। वहीं, सिम्बा ने शाह रुख़ ख़ान की ज़ीरो को एक स्थान नीचे खिसका दिया है। 'सिम्बा' की रिलीज़ के बाद साल 2018 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की अंतिम लिस्ट इस प्रकार है- 

10. दसवें स्थान पर जॉन अब्राहम की फ़िल्म 'सत्यमेव जयते' है, जिसने ₹56.91 करोड़ 5 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में जमा किये, जबकि तीन दिनों में फ़िल्म न 37.62 करोड़ का कलेक्शन किया था।

9. 21 दिसम्बर को आयी शाह रुख़ ख़ान की 'ज़ीरो' ने ओपनिंग वीकेंड में 59.07 करोड़ जमा किये हैं और इसके साथ फ़िल्म इस सूची में नौवें स्थान पर है। 

8. आठवें स्थान पर अक्षय कुमार की 'गोल्ड' है। इस फ़िल्म ने 5 दिन के ओपनिंग वीकेंड में ₹71.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि तीन दिन में फ़िल्म का कलेक्शन ₹43.75 करोड़ था।

7. ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में सातवें स्थान पर टाइगर श्रॉफ़ की 'बाग़ी2' है, जिसे अहमद ख़ान ने डायरेक्ट किया। इस एक्शन-रोमांटिक फ़िल्म में दिशा पाटनी पहली बार टाइगर के साथ आयीं। एक्शन को लेकर टाइगर की इमेज के चलते फ़िल्म ने ₹73.10 करोड़ का शानदार ओपनिंग वीकेंड किया।

6. लिस्ट में छठे स्थान पर सिम्बा की एंट्री हुई है। फ़िल्म ने 75.11 करोड़ का कलेक्शन 3 दिनों में किया है। रोहित शेट्टी निर्देशित फ़िल्म में रणवीर सिंह और सारा अली ख़ान ने लीड रोल्स निभाये हैं।

5. पांचवें स्थान पर अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 है, जिसके हिंदी वर्ज़न ने 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में 97.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। शंकर निर्देशित फ़िल्म में एमी जैक्सन फ़ीमेल लीड रोल में थीं। 

4. चौथे स्थान पर है 'रेस 3', जिसने ओपनिंग वीकेंड में ₹106.47 करोड़ जमा किया है। रेमो डिसूज़ा निर्देशित फ़िल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, जैकलीन फ़र्नांडिस, अनिल कपूर, साक़िब सलीम और डेज़ी शाह ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

3. लिस्ट में 'पद्मावत' तीसरे स्थान पर है। संजय लीला भंसाली की इस मैग्नम ओपस ने ₹114 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें ₹19 करोड़ पेड प्रीव्यूज़ का भी शामिल है। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण ने चित्तौड़ की रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने राजा महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। पद्मावत 2018 की पहली ₹300 करोड़ की फ़िल्म भी है। हालांकि बजट अधिक होने की वजह से फ़िल्म बहुत फ़ायदे में नहीं माना गया है।

2. दूसरे स्थान पर आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन की 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' है, जिसने 4 दिन लम्बे ओपनिंग वीकेंड में ₹119 करोड़ का कलेक्शन किया था। विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फ़िल्म में कटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख़ ने फ़ीमेल लीड रोल्स प्ले किये।

1. ₹120.06 करोड़ के साथ Top 10 Opening Weekend Collections की लिस्ट में टॉप पर है 'संजू'। राजकुमार हिरानी निर्देशित संजय दत्त की इस बायोपिक में रणबीर कपूर, परेश रावल, सोनम कपूर, विक्की कौशल और मनीषा कोईराला ने मुख्य किरदार निभाये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.