गुनगुनी धूप में गाउन पहन सुहाना खान ने किसके लिए दिये पोज, निखार देख किसी ने कहा गॉर्जस तो कोई बोला गोडेस
Suhana Khan First Photo in 2022 सुहाना ने कैप्शन भी कुछ ऐसा लिखा है कि पढ़ने वाले का दिल धड़क जाए। चर्चा है कि सुहाना वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज के भारतीय रूपांतरण से अपनी पारी शुरू कर सकती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान के परिवार के लिए 2021 बेहद बुरा गुजरा। शाह रुख के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में फंसे और लगभग महीनाभर जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आये। गौरी खान हों या बेटी सुहाना खान, इस दौरान जिंदगी जैसे रुक सी गयी थी। आर्यन की जमानत बाद ही सभी ने चैन की सांस ली। इस दौरान शाह रुख, गौरी और सुहाना सभी सोशल मीडिया से दूर हो गये थे, मगर जैसे-जैसे हालात और मनोदशा सामान्य हुई, सोशल मीडिया पर वापसी भी हुई और अब सुहाना खान फिर से सोशल मीडिया में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं। नये साल में पहली बार सुहाना ने अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और इन तस्वीरों में उनके व्यक्तित्व का निखार यूजर्स को प्रभावित कर रहा है। सुहाना ने प्रिंटेड डीप नेक क्लीवेज गाउन पहना हुआ है। सोफे लेटे हुए वो कैमरे की ओर देख रही हैं। चेहरे पर गुनगुनी धूप की तपिश सुहाना की आभा को बढ़ा रही है। इस अंदाज और अदा पर कई यूजर्स ने कमेंट किये हैं। सुहाना ने कैप्शन भी कुछ ऐसा लिखा है कि पढ़ने वाले का दिल धड़क जाए- रुको, मुझे जरा पोज देने दो...
View this post on Instagram
सुहाना की इस तस्वीर पर बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडेय ने कमेंट किया है। वहीं, सीमा खान ने आंखों में लव की इमोजी बनाकर तारीफ की है। भावना पांडेय ने लिखा- स्टनिंग। वहीं, शनाया कपूर ने भी लव इमोजी बनाकर प्यार बरसाया। कई फैंस ने फायर की इमोजी बनाकर सुहाना के गुड लुक्स की तारीफ की है। कुछ ने उन्हें गॉर्जस कहा तो एक ने गोडेस लिख दिया। एक फैन ने ब्रीथटेकिंग कहा।
सुहाना ने इससे पहले 27 दिसम्बर को तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें वो घूप सेकते हुए नजर आ रही हैं। आंखें बंद हैं और कैप्शन में लिखा- डिस्टर्ब मत कीजिए। आर्यन खान केस के बाद सुहाना की यह पहली पोस्ट थी। बता दें, सुहाना खान भी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। चर्चा है कि वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज के भारतीय रूपांतरण से अपनी पारी शुरू कर सकती हैं।