शाहरुख़ खान के घर आये गणपति बाप्पा, अबराम संग फोटो की साझा
शाहरुख खान इसी साल फिल्म ज़ीरो में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने बोने की भूमिका निभाई है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने उनके बेटे अबराम की सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है जिसमें वह गणपति बप्पा की आराधना करते नजर आ रहे हैं।
इस फोटो में अबराम की पीठ और सिर का पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा है। साथ ही वह गणपति बप्पा की ओर मुंह करके बैठे हैं। इस फोटो को साझा करते हुए शाहरुख खान में सोशल मीडिया पर लिखा है। 'हमारे गणपति पप्पा घर आ गए हैं। अबराम उन्हें इसी नाम से पुकारता है।'
Our Ganpati ‘Pappa’ is home, as the lil one calls him. pic.twitter.com/G7pSAgeQlj— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 16, 2018
गौरतलब है कि शाहरुख खान के घर पर भी गणपति विराजते हैं। हालांकि शाहरुख खान सलमान खान की तरह इसे जोर-शोर से नहीं मनाते लेकिन हर बार वह गणपति की पूजा अर्चना में भाग अवश्य लेते हैं और जब विसर्जन होता है तो बाकायदा विसर्जन में भी वह उनके बच्चों के साथ भाग लेते हैं और यही संस्कार व उनके बच्चों को भी देते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान इसी साल फिल्म ज़ीरो में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने बोने की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की अहम भूमिका है। फिल्म की शूटिंग का काम जोरों-शोरों से चल रहा है।
उदय चोपड़ा ने गांजा को लेकर दिया ऐसा बयान ,मुंबई पुलिस ने दिया करारा जवाब