Move to Jagran APP

लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुईं ये फ़िल्में मचा रहीं धमाल, देखिए पूरी लिस्ट

7 Bollywood Films Released During Lockdown प्राइम नेटफ्लिक्स और ज़ी5 पर आयी फ़िल्मों की लिस्ट हम आपको यहां दे रहे हैं ताकि इस वीकेंड आप इनका लुत्फ़ उठा सकें।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 12:05 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 07:35 PM (IST)
लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुईं ये फ़िल्में मचा रहीं धमाल, देखिए पूरी लिस्ट
लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुईं ये फ़िल्में मचा रहीं धमाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान देशभर में सिनेमाघर बंद होने कई फ़िल्मों ने ऑन डिमांड वीडियो प्लेटफॉर्म्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का रुख़ किया है। इनमें से कुछ ऐसी हैं, जो सिनेमाघरों के लिए बनायी गयी थीं, मगर हालात के मद्देनज़र इन्हें ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया गया। अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और ज़ी 5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्मों की लिस्ट हम आपको यहां दे रहे हैं, ताकि इस वीकेंड आप अपनी पसंदीदा फ़िल्मों का लुत्फ़ उठा सकें।  

loksabha election banner

गुलाबो सिताबो- अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फ़िल्म 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हो चुकी है। शूजित सरकार निर्देशित फ़िल्म मकान मालिक और किराएदार के बीच होने वाली नोकझोंक पर आधारित है। यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ करने के लिए बनायी गयी थी, पर सिनेमाघरों के खुलने को लेकर अनिश्चतता देखते हुए इसे अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ कर दिया गया है। 

चोक्ड- अनुराग कश्यप निर्देशित चोक्ड- पैसा बोलता है नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। फ़िल्म में संयमी खेर और रोशन मैथ्यू ने मुख्य किरदार निभाये हैं। मुंबई में रहने वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार की इस कहानी में नोटबंदी की घटना अहम भूमिका निभाती है। 

घूमकेतू- नवाज़उद्दीन सिद्दीकी की यह फ़िल्म कई साल से रिलीज़ के इंतज़ार कर रही थी। आख़िरकार लॉकडाउन में इसे ज़ी5 पर रिलीज़ कर दिया गया। घूमकेतू फ़िल्म इंडस्ट्री में लेखक बनने का सपना देखने वाले शख़्स की कहानी है। इस फ़िल्म में अनुराग कश्यप ने भी एक्टिंग की है।

चिंटू का बर्थडे- यह ज़ी5 ओरिजिनल है। विनय पाठक और तिलोत्तमा शोम ने मुख्य किरदार निभाये हैं। देवांशु और सत्यांशु ने इसे डायरेक्ट किया है। फ़िल्म की कहानी जंग में डूबे इराक में सेट है। विपरीत हालात के बावजूद माता-पिता बेटे का जन्मदिन मनाना जाहते हैं।

मिसेज सीरियल किलर- शिरीष कुंदर निर्देशित फ़िल्म नेटफ्लिक्स ओरिजिनल है। इस सस्पेंस थ्रिलर में मनोज बाजपेयी, मोहित रैना और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य किरदारों में हैं। 

वॉट आर द ऑड्स- इस फ़िल्म का निर्माण अभय देओल ने ही किया है। वो ख़ुद लीड रोल में हैं। फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर है। अभय के अलावा यशस्वीनी दयामा, करणवीर मल्होत्रा, मोनिका डोगरा, मनु ऋषि और सुलभा आर्य मुख्य किरदारों में हैं। निर्देशन मेघा रामास्वामी का है। फ़िल्म की कहानी संयोग से दोस्त बने दो लोगों पर आधारित है, जो साथ में दिन गुज़ारते हैं। 

बमफाड़- ज़ी5 की इस फ़िल्म से परेश रावल के बेटे आदित्य रावल ने फ़िल्म डेब्यू किया था। इसका निर्देशन राजन चंदेल ने किया। फ़िल्म में अर्जुन रेड्डी फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडेय फीमेल लीड में थीं। यह छोटे शहर में सेट प्रेम कहानी है।

यह भी पढ़ें: गुलाबो सिताबो का पूरा रिव्यू पढ़ें और जानें कैसी है अमिताभ आयुष्मान की पहली जुगलबंदी

यह भी पढ़ें: जानिए कैसी है नोटबंदी पर अनुराग कश्यप की सिनेमाई टिप्पणी, मिले कितने स्टार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.