Move to Jagran APP

Sri Lanka Blast: धमाकों से हिली पूरी दुनिया, प्रियंका-निक समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने जताया शोक

Serial Blasts In Sri Lankan Capital Colombo सेलेब्रिटीज़ इस जघन्य आतंकी घटना की भर्त्सना करने के साथ हताहतों के लिए दुआएं कर रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 10:53 AM (IST)
Sri Lanka Blast: धमाकों से हिली पूरी दुनिया, प्रियंका-निक समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने जताया शोक
Sri Lanka Blast: धमाकों से हिली पूरी दुनिया, प्रियंका-निक समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने जताया शोक

मुंबई। Serial Blasts in Sri Lanka रविवार की सुबह जब पूरी दुनिया ईस्टर के त्योहार की ख़ुशियां मना रही थी, श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो सीरियल ब्लास्ट से दहल गयी। ख़बरों के अनुसार, तीन चर्चों और फाइव स्टार होटलों में हुए धमाकों में अब तक 290 निर्दोष लोगों के मारे जाने और 500 से अधिक के घायल होने की सूचना है।

loksabha election banner

भारत के इस दक्षिणी पड़ोसी देश में हुई आतंकी वारदात से बॉलीवुड भी दहल गया है। सेलेब्रिटीज़ इस जघन्य आतंकी घटना की भर्त्सना करने के साथ हताहतों के लिए दुआएं कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आतंकी हमलों पर दुख जताते हुए लिखा है- श्रीलंका के दृश्य ह्रदय विदारक हैं। उत्सव का दिन बहुत बड़े नुक़सान में बदल गया। इन भयानक हमलों में जो लोग प्रभावित हुए हैं, मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। प्रियंका के पति निक जोनस ने भी श्रीलंका में हुई इस आतंकी वारदात पर अफ़सोस जताते हुए लिखा- श्रीलंका के लिए दुआएं कर रहा हूं। इस तरह ख़बर के साथ जागना वाकई दुखद है।

हमलों से दुखी आलिया भट्ट ने लिखा- ''श्रीलंका से दिल दहलाने वाली ख़र आयी है। निर्दोषों को आख़िर क्यों मरना पड़ता है? इस अर्थहीन हिंसा का आख़िर मतलब क्या है? अगर इतनी ही ऊर्जा शांति बनाने में ख़र्च की जाए तो यह दुनिया को बांटने के बजाए एकजुट करेगी।''

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फ़र्नांडिस श्रीलंका की हैं, ज़ाहिर सबसे अधिक सदमा उनको पहुंचा होगा। जैकलीन लिखती हैं- ''श्रीलंका में बॉम्ब धमाकों की ख़बर से बेहद दुखी हूं। यह दुर्भाग्य की बात है कि कोई यह नहीं देख पाता कि हिंसा चेन रिएक्शन की तरह है। इसको रोकना ही होगा।''

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर ख़बरों में छाये विवेक ओबेरॉय ने लिखा है- ''श्रीलंका में हुए भयानक हमलों से गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। प्रार्थना के दिन यह एक कायराना हरकत है। आतंकवादियों को इस पर शर्म आनी चाहिए। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं। हम सबके आपके साथ हैं।'' बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के एक्टर सिद्धार्थ ने ट्विटर पर अपनी संवेदनाएं ज़ाहिर करते हुए लिखा- श्रीलंका में ब्लास्ट की ख़बर से हिल गया हूं। पूजा स्थल और होटलों को निशाना बनाया गया है। जो भी इससे प्रभावित हुए हैं, वो हमारी दुआओं में हैं।

फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा है- ईस्टर सर्विस के दौरान कोलम्बो में हुए धमाकों में 20 से अधिक निर्दोषों के मारे जाने और 160 से अधिक के घायल होने की ख़बर सुनकर सदमे में हूं, निशब्द हूं। जो लोग चले गये, उनके परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना। पूरी दुनिया को आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट होकर लड़ना होगा। 

ट्विटर पर श्रीलंका के ब्लास्ट पीड़ितों के लिए दुआओं का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे सेलेब्रिटीज़ को इसकी ख़बर हो रही है, वो विस्फोट में मारे गये लोगों के लिए संवेदनाएं ज़ाहिर कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.