Move to Jagran APP

LIVE Saroj Khan Death News: सुपुर्द-ए-ख़ाक हुईं सरोज़ खान, नम आखों से घरवालों ने किया रुख़सत

LIVE Saroj Khan Death News फेमस कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें मुंबई स्थिति मलाड कब्रिस्तान में दफनाया गया।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 07:23 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 11:31 AM (IST)
LIVE Saroj Khan Death News: सुपुर्द-ए-ख़ाक हुईं सरोज़ खान, नम आखों से घरवालों ने किया रुख़सत
LIVE Saroj Khan Death News: सुपुर्द-ए-ख़ाक हुईं सरोज़ खान, नम आखों से घरवालों ने किया रुख़सत

नई दिल्ली,जेएनएन। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं। शुक्रवार सुबह 2 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में उनका निधन हो गया है। सरोज ख़ान की तबीयत कुछ समय पहले भी खराब हुई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें गुरु नानक अस्पताल में  भर्त करवाया गया था।हालांकि वो जल्दी ठीक होकर वापस घर आ गई थीं। लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक फिर ख़राब हुई और कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज ख़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार ने सरोज ख़ान का  को आज ही सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया है। परिवार वालों ने उन्हें मलाड के कब्रिस्तान में दफ़नाया। अब तीन दिन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करवाया जाएगा।

loksabha election banner

आपको बता दें कि फ़िल्म इंडस्ट्री में डांस का जलावा दिखाने वाली सरोज ख़ान का असली नाम  निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचर सोहनलाल से ही शादी की थी। वहीं, अगर करियर की बात करें, तो सरोज ने आखिरी बार कलंक फ़िल्म बतौर कोरियोग्राफार काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरनी डांसर को अपने कला से नवाज है। 

Saroj Khan Death News Live Updates:

- सरोज खान के जाने से उनकी फेवरेट स्टूडेंड माधुरी दीक्षित को सदमा लगा है। माधुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं बिखर गई हूं। माधुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अपनी दोस्त और गुरु, सरोज खान के जाने से बिखर गई हूं। मेरे डांस में मुझे पूरे पोटेंशियल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए मैं उनके काम की हमेशा आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मैं आपको याद करूंगी। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना’।

- सरोज ख़ान को मुंबई की मिट्टी में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब सुबह 7 बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सरोज ख़ान को दफनाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में करीबी और परिवार के लोग शामिल हुए। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सरोज ख़ान की बेटी सुकैना ख़ान ने बताया कि तीन दिन बाद प्रार्थना रखी जाएगी।

- सरोज ख़ान का अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया था। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

- सरोज ख़ान के लिए आखिरी समय उतना अनकूल नहीं रहा। कभी लगातार फ़िल्में करने वाली सरोज ख़ान के पास करियर के आखिरी पड़ाव पर कोई काम नहीं बचा था। इस बात खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। कुछ समय पहले सलमान ख़ान उनकी मदद के लिए आगे भी आए थे। 

- सरोज ख़ान ने अपनी करियर में कई शानदारा फ़िल्में की। बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली सरोज ख़ान की आखिरी फ़िल्म कलंक रही। इस फ़िल्म में उन्होंने अपनी फेवरेट स्टूडेंट माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया। 

- सरोज ख़ान के जाने से फ़िल्म इंडस्ट्री को काफी गहरा झटका लगा है। एक के बाद एक आ  रही दुःखद ख़बर से फ़िल्म इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। सरोज ख़ान के जाने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि दे रहा है। एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सरोज खान जी की निधन के खबर से सदमे में हूं। उनके जाने से एक युग समाप्त हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' पढ़िए पूरी ख़बर-

- कोरोना वायरस की वजह से मुंबई के हालात देखते हुए सरोज ख़ान का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। कोरियोग्राफर का पार्थिव शरीर हॉस्पिटल से सीधा मिड चौकी चारकोप कब्रिस्तान ले जाया गया है।

- सरोज खान के जाने से उनके फैंस को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फैंस सरोज खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कह रहे हैं कि लेजेंड्स कभी नहीं मरते।

आपको बता दें कि सरोज ख़ान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। सरोज ख़ान का असली नाम निर्मला नागपाल था। लेकिन बाद में सरोज ख़ान ने इस्लाम कुबूल किया और अपना नाम सरोज ख़ान रख लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.