रणबीर कपूर से शादी करना चाहती थीं ये फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, नहीं वो आलिया भट्ट नहीं हैं!
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इतने क्यूट और हैंडसम हैं कि हर लड़की उन्हें डेट करना चाहती है उनसे शादी करना चाहती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इतने क्यूट और हैंडसम हैं कि हर लड़की उन्हें डेट करना चाहती है, उनसे शादी करना चाहती है। ऐसा सिर्फ आम लड़कियों के साथ नहीं है, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भी है। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने एक बार खुद ये कुबूल किया था कि वो रणबीर को डेट नहीं करना चाहतीं बल्कि उनसे शादी करना चाहती हैं। हालांकि बाद में सारा अपने बयान से पलट भी गई थीं।
दरअसल, सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने के दौरान यानी साल 2018 में एक बार अपने पापा सैफ के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं। जहां उनसे करण ने पूछा कि रणबीर और कार्तिक में से वो किससे शादी करना चाहेंगी और किसे डेट करना चाहेंगी? इस पर सारा ने तपाक से कहा था कि वो रणबीर से शादी करना चाहेंगी, लेकिन उन्हें डेट नहीं करना चाहेंगी। डेट वो कार्तिक आर्यन का करना चाहेंगी। हालांकि बाद में एक बार आर जे मलिश्का के साथ एक इंटरव्यू में सारा ने ये साफ कर दिया था कि वो पहले रणबीर से शादी करना चाहती थीं पर अब नहीं। इस बात पर मलिश्का ने आलिया भट्ट का नाम लेकर उनकी खिंचाई भी की थी।
Guess what! #SaraAliKhan wants this boy to know her address, we wonder why! #RedExclusive #RedCupid #BajaateRaho @mymalishka #Kedarnath pic.twitter.com/5TQsIoSSsd— RedFMIndia (@RedFMIndia) November 16, 2018
आपको बता दें कि रणबीर कपूर इस वक्त आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि लॉकडाउन में रणबीर और आलिया साथ ही रह रहे हैं। कुछ दिन पहले ऋषि कपूर के निधन के वक्त भी आलिया हर टाइम रणबीर के साथ ही रही थीं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। वहीं सारा की बात करें तो सारा ने कुछ वक्त पहले तक कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं, लेकिन अब दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं। सार और कार्तिक की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थी।