कार्तिक आर्यन ने माना, इस कारण जलते हैं रणबीर कपूर से, पढ़ें पूरी खबर
Kartik Aaryan Is Envy Of Ranbir Kapoor कार्तिक आर्यन जान्हवी कपूर और लक्ष्य के साथ फिल्म भूल भुलैया 2 में भी नजर आएंगेl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ने धीरे-धीरे ही सही लेकिन बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे है। कार्तिक आर्यन आज फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक डिमांडिंग अभिनेताओं में से एक है। उनकी जेब में कुछ बहुत ही रोचक और बड़ी फ़िल्में होने के बाद भी कार्तिक ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता के काम से वह जलते है।
फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘हम सभी अपने अपने स्थान पर काम कर रहे हैं और अपनी तरह की फिल्में कर रहे हैं। हम सभी कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं। यही वह बिंदु है, जो हम सभी को जोड़ता है। हमारी जर्नी में बहुत बड़ा अंतर है। हम एक दूसरे को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। रणबीर कपूर एक ऐसे अभिनेता है, जिनके काम का मैं कायल हूं और मैं उनकी पसंद की फिल्मों से ईर्ष्या करता हूं।’
इस बीच काम के मोर्चे पर कार्तिक के पास कई दिलचस्प प्रोजेस्ट्स है। इनमें वह सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' में नजर आएंगे। वहीं वह अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘पति, पत्नी और और वो’ के रीमेक में भी नजर आएंगे। कार्तिक, जान्हवी कपूर और लक्ष्य के साथ फिल्म भूल भुलैया 2 में भी नजर आएंगेl
इसके साथ वह करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में भी काम करने वाले है। हाल ही में कार्तिक आर्यन का ब्रेक अप सारा अली खान के साथ हुआ हैंl दोनों के बीच अफेयर की खबरें थीl हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया थाl दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे थेl इसी बीच खबर आई कि दोनों अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैl इसी के चलते दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया हैंl