Rhea Chakraborty को सपोर्ट करने पर साकिब सलीम को यूजर ने दी गाली, एक्टर ने दिया ये जवाब
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम ने भी रिया के समर्थन करते नजरे आ रहे हैं। इसी बात को लेकर साकिब सलीम यूजर्स के निशाने आ गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो चुकी है। रिया को इस पूरे मामले में ड्रग एंगल के चलते अरेस्ट किया गया है। वहीं रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से ही कई सेलेब्स अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। जहां कई उनके इस फैसले को सही बता रहे हैं तो कई इसे गलत बताते हुए रिया के सपोर्ट करते हुए उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम ने भी रिया के समर्थन करते नजरे आ रहे हैं। इसी बात को लेकर साकिब सलीम यूजर्स के निशाने आ गए हैं।
दरअसल, साकिब सलीम ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद उनके लिए इंसाफ की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। ये बात यूजर्स को पंसद नहीं आई। फिर क्या था साकिब पर यूजर्स न सिर्फ अपना गुस्सा निकाला बल्कि उन पर भद्दे कमेंट्स भी किए। इसपर साकिब ने भी पलटवार करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
साकिब ने एक हेट मैसेजेस का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा भारत महान, मुझपर और मेरे परिवार पर इतना प्यार बरसाने के लिए शुक्रिया। यह बहुत मायने रखता है।' इस पोस्ट पर रिया की बेस्टफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी रिएक्ट करते हुए इस कमेंट की निंदा की है।
आपको बता दें कि एक्टर साकिब सलीम, रिया चक्रवर्ती के साथ फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में काम कर चुके हैं। वहीं साकिब ने एक्ट्रेस की गिरफ्तारी के बाद उनके लिए इंसाफ की मांग की है। साकिब ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में #ReleaseRhea#justicefor Rhea#JusticeforSushant हैशटैग का यूज किया था। तभी से वह यूजर्स के निशाने पर हैं।