Move to Jagran APP

Sugandha Mishra से शादी के दौरान भावुक हुए संकेत भोसले, आंखों से छलक पड़े थे आंसू, देखें वायरल वीडियो

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने 26 अप्रैल को शादी कर ली है। उनकी सगाई भी इसी दिन हुई थी। शादी में परिवार वालों और दोस्तों को ही बुलाया गया। दोनों पिछले कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने अब शादी कर ली है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 08:16 AM (IST)
Sugandha Mishra से शादी के दौरान भावुक हुए संकेत भोसले, आंखों से छलक पड़े थे आंसू, देखें वायरल वीडियो
सुगंधा मिश्रा शादी से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडियन संकेत भोसले ने सुगंधा मिश्रा से शादी कर ली है। अब दोनों लगातार शादी से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो में संकेत भोसले की आंखों में सुगंधा मिश्रा के बारे में अपनी बात रखते समय आंसू छलक पड़े हैं। सुगंधा मिश्रा ने एक वीडियो शेयर किया है।

loksabha election banner

इसमें संकेत भोसले को सुगंधा मिश्रा के बारे में अपनी राय रखते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान संकेत भोसले की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह रोने लगते हैं। सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने 26 अप्रैल को शादी कर ली है। उनकी सगाई भी इसी दिन हुई थी। शादी में परिवार वालों और दोस्तों को ही बुलाया गया था। दोनों पिछले कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने अब शादी कर ली है।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

सुगंधा ने शादी से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए है। यह वीडियो देखकर आपका दिल पिघल जाएगा। यह वीडियो रिंग एक्सचेंज सेरेमनी का है। इस दौरान संकेत भोसले भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते है। वीडियो में संकेत भोसले कहते नजर आ रहे हैं, 'तू बहुत खतरनाक है यार। मेरे हिसाब से लड़कियों को खतरनाक की होना चाहिए। इतनी खतरनाक लेकिन कोई लड़की नहीं हो सकती कि उसके प्यार में ही पड़ जाओ आप।'

संकेत भोसले इसके बाद रोने लगते हैं और कहते हैं कि उनके पास अब कोई शब्द नहीं है। हाल ही में संकेत में हल्दी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया था। इसमें संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा को फिल्मी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

जहां संकेत भोसले ने कुर्ता पायजामा पहन रखा है। वहीं सुगंधा मिश्रा ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है। दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां भी मिल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.