डायरेक्टर का 'मसीहा' सोनू सूद पर फिल्म बनाने का प्लान, अक्षय कुमार होंगे लीड एक्टर!
Film On Sonu Sood संजय गुप्ता ने सोनू सूद पर फिल्म बनाने का प्रस्ताव रखा था और इसमें अक्षय कुमार को लीड एक्टर रखने की बात कही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों खबरों में हैं। उन्हें अभी प्रवासी मजदूरों को मसीहा माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से वो मुंबई में रह रहे उन प्रवासियों को अपने घर भेज रहे हैं, जो मुंबई में परेशान हैं। दरअसल, जो प्रवासी लॉकडाउन की वजह से काफी परेशान हैं, उन्हें सोनू सूद अपने घर भेज रहे हैं। सोनू सूद उन सभी लोगों की मदद कर रहे हैं, जो उनसे ट्विटर पर मदद मांग रहे हैं।
अब ट्विटर पर सोनू सूद को लेकर कई मीम भी शेयर हो रहे हैं और सोनू सूद को लोग मसीहा बता रहा हैं। इसी बीच, निर्देशक संजय गुप्ता ने ट्विटर पर एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे सोनू सूद से बात करने का बताया जा रहा है। इसे संजय गुप्ता, अपने और सोनू के बीच हुई बातचीत का बता रहे हैं। इस चैट में संजय गुप्ता ने सोनू सूद पर फिल्म बनाने का प्रस्ताव रखा और इसके लीड एक्टर अक्षय कुमार होने के लिए कहा।
Me n Sonu. pic.twitter.com/eKmQaKl6h3— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) May 25, 2020
इस चैट की फोटो के अनुसार सोनू सूद कहते हैं, ' 'भाई, इस अगली फिल्म में अक्षय कुमार सोनू सूद की भूमिका निभाने जा रहे हैं। क्या मुझे इस फिल्म को बनाने के राइट्स मिल सकते हैं? जिसपर रिप्लाई करते हुए सोनू सूद ने आंखें बंद करने वाली और हंसी वाली इमोजी पोस्ट की है। दरअसल, सोनू सूद अभी काफी हिट हैं और ट्विटर पर भी एक्टिव हैं। उन्हें जो भी मदद के लिए ट्वीट कर रहा है उसका वो मजाकिया अंदाज में जवाब भी दे रहे हैं और मदद कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अभी लोग ट्विटर पर सोनू सूद से मदद मांगते हैं और सोनू सूद उन्हें ट्विटर पर रिप्लाई मदद का आश्वसान दे देते हैं। उसके बाद फोन करके उनकी मदद की जाती है। सोनू सूद की मदद के साथ ही उनके रिप्लाई भी काफी सुर्खियों में हैं, जो प्रवासियों को दे रहे हैं। उनके रिप्लाई भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।