Sanjay Dutt Health Update: डॉक्टर ने बताया बीमारी की बात सुन कैसा था बाबा का रिएक्शन
खबरों की मानें तो संजय दत्त को लंग कैंसर है वो भी स्टेज 4। ये खबर सामने आते ही मानो फैंस का दिल बैठ गया। Photo- Yogen Shah
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुहत मनहूस साबित हो रहा है। इस साल इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा दिया। वहीं बीते दिनों संजय दत्त को लेकर एक ऐसी खबर आई जिसने सबको चिंता में डाल दिया। खबरों की मानें तो संजय दत्त को लंग कैंसर है, वो भी स्टेज 4। ये खबर सामने आते ही मानो फैंस का दिल बैठ गया। संजय दत्त के लिए लोग दुआएं मांग रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
पहले खबर थी कि संजय दत्त यूएस में अपना इलाज करवाएंगे। लेकिन नई खबर के मुताबिक बाबा अपना इलाज भारत में ही करवाएंगे। संजय दत्त का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चलेगा। बीते रोज़ संजय की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें वो घर से अस्पताल जाते हुए नज़र आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने पैपराज़ी से नमस्कार किया और कहा कि ‘प्रार्थना करो’। पहले जब संजय दत्त की तबीयत थोड़ी खराब हुई तो उन्होंने लीलावती हॉस्पिटल में अपना चेकअप करवाया था जहां उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला। लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर Jalil Parkar, जिन्होंने संजय दत्त के चेकअप किए उन्होंने अब बताया है कि जब संजय दत्त को अपनी बीमारी के बारे में पता चला तो उनका रिएक्शन कैसा था।
डॉक्टर ने बताया, ‘उन्होंने (संजय दत्त) मुझे फोन किया और बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है और छाती में दिक्कत हो रही। वो हॉस्पिटल आए तो हमने उनका सिटीस्केन किया और बाकी के टेस्ट किए। उसके बाद वो एक दिन रहे, इस दौरान हमने उनके बाकी के टेस्ट किए। उसके बाद उनकी टेस्ट रिपोर्ट्स आईं और हमें अंदाज़ा हो गया कि उन्हें क्या दिक्कत हो रही है। इसके हमने संजय, उनके परिवार और उनके एक और जानकार डॉक्टर से संपर्क किया और उन्हें सारी चीज़ें बताईं। वो लोग समझ गए। पहले तो संजय दत्त को इसे स्वीकार करने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन फिर उन्होंने ख़ुद को समझा लिया और काफी पॉजिटिव हो गए। उन्होंने हमसे कहा कि वो अपना ट्रीटमेंट मुंबई में ही करवाएंगे। एक्टर ने कहा कि वो अपना इलाज करा के वापस शूटिंग करे लौटेंगे, उन्हें अपने काफी ख़त्म करने हैं’।