सलमान की को-एक्ट्रेस सना ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड मेलविन पर लगाए गंभीर आरोप, उनका स्टूडेंट से संबंध है
अभिनेत्री और मॉडल सना खान ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और कोरियोग्राफर मेलविन लुइस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सना ने यह भी कहा है कि रिश्तों में धोखा गलती से नहीं होता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री और मॉडल सना खान ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और कोरियोग्राफर मेलविन लुइस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सना ने अपने इंस्टाग्राइ अकाउंट की स्टोरी पर एक के बाद एक पोस्ट कर ये दावे किए हैं।
मेलविन के एक छात्रा से रिश्ते भी थे
कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस का हाल ही में सना खान के साथ ब्रेकअप हुआ हैं। इसके बाद सना खान ने उन पर कई लड़कियों को धोखा देने का आरोप लगाया था। फिर मेल्विन लुईस ने भी एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्हें अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की सभी बातों को बकवास बताया। अब फिर सना खान ने कई नए दावे कर दिए हैं। सना खान ने लिखा, मेलविन अपनी स्टूडेंट्स के साथ फ्लर्ट करते हैं। कोई टीचर ऐसा कैसे कर सकता है। सना ने यह भी कहा कि मेलविन के एक छात्रा से रिश्ते भी थे और वह लड़कियों से पैसे भी लेते हैं। यह सब मेरे लिए बेहद डराने वाला है। सना ने लिखा, अल्लाह उन्हें सजा देगा और वह देखेंगी। सना ने मेलविन को चरित्रहीन व्यक्ति करार दिया है। वहीं सना ने यह भी कहा है कि रिश्तों में धोखा गलती से नहीं होता है। यह सब प्लान करके किया जाता है।
आंसू नहीं रुक रहे हैं
सना खान लिखती हैं कि वह बेहद भावुक हो गई हैं। उनके आंसू नहीं रुक रहे हैं। पर ये आंसू उसके लिए नहीं हैं। यह आंसू उस दर्द और उत्पीड़न के लिए है, जिससे वह गुजरी हैं। वह भी उस व्यक्ति के लिए जिसके वह लायक नहीं था। बता दें कि 12 फरवरी को सना ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उनका मेल्विन के साथ ब्रेकअप हो गया है क्योंकि वह उन्हें धोखा दे रहा था। दोनों पहली बार 2018 में मिले थे और जल्द ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था। सना खान बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। सना सलमान खान के साथ जय हो में भी काम कर चुकी हैं।