Move to Jagran APP

जिस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने भरी महफिल में उड़ाया था पति निक जोनस का मजाक, उस पर सामंथा रुथ प्रभु ने दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनीसोशल मीडिया अकाउंट से पति का सरनेम हटाकर फैंस को चौंका दिया था। इसी के बाद से ही प्रियंका और निक के अलगाव की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 11:49 AM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 11:49 AM (IST)
जिस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने भरी महफिल में उड़ाया था पति निक जोनस का मजाक, उस पर सामंथा रुथ प्रभु ने दिया ऐसा रिएक्शन
Photo Credit : Priyanka Chopra Samantha Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। प्रियंका हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। वहीं इन दिनों प्रियंका ​अपने पति निक जोनस संग तलाक की खबरों को लेकर खूब चर्चा बटोर रहीं हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। वहीं अब प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वयरल हो रहा है। इस वीउियो में वह अपने पति निक जोनस की जमकर खिंचाई करते नजर आ रही हैं। प्रियंका का ये वीडियो नेटफ्लिक्स के शो 'द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ का है। इस वीडियो पर अब साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

नेटफ्लिक्स के शो 'द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ का वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक नहीं बल्कि कई बार अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस का मजाक बनाती दिख रही हैं। हालांकि वह महज अपने पति की टांग खींच रहीं थीं। इस वीडियो में प्रियंका, निक जोनास और उनके दोनों भाईयों के सामने ही उनका मजाक उड़ा रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर अब साउथ एक्ट्रेस और 'फैमिली मैन 2' सामंथा रुथ प्रभु का रिएक्शन सामने आया हैं। सामंथा ने इस वीडियो का स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए उसपर 'अमेजिंग' लिखा है।

आपको ​बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनीसोशल मीडिया अकाउंट से पति का सरनेम हटाकर फैंस को चौंका दिया था। इसी के बाद से ही प्रियंका और निक के अलगाव की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी। हलांकि इस तरह की खबरों के बाद प्रियंका की फैमिली की तरफ से ये बात साफ कर दी गई है कि ये सारी खबरें झूठी हैं। बता दें कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के साथ जोनस जोड़कर 'प्रियंका चोपड़ा जोनस' कर लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.