Salman Khan Birthday: बहन के साथ बर्थ-डे मानाएंगे सलमान ख़ान, चुनी है ख़ास जगह
सलमान अपनी ईद पर आने वाले फ़िल्म राधे को लेकर व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पास ज्यादा समय भी नहीं है। ऐसे में वह सोहेल ख़ान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में अपना जन्मदिन मनाएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान 27 दिसंबर को अपना बर्थ-डे मानएंगे। इस बार सलमान का बर्थ-डे उनकी बहन अर्पिता के लिए काफी ख़ास होने वाला है। सलमान ख़ान अभी तक अपना जन्मदिन पनवेल के फार्महाउस पर मनाते रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। वह अपना बर्थ-डे अपनी बहन अर्पिता के साथ मानएंगे। इसके लिए उन्होंने नए जगह अपना जन्मदिन मानने का फैसला किया है। मिड-डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दबंग स्टार सलमान ख़ान अपना बर्थ-डे सोहेल ख़ान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में मानएंगे।
सलमान ख़ान के ऐसा करने की पीछे एक वजह है। मिड-डे ने बताया कि अर्पिता फिलहाल प्रेग्नेंट हैं। वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अर्पिता ने सी-सेक्शन डिलीवरी को 27 दिसंबर को शेड्यूल कराया है। वह चाहती हैं कि उनके बच्चे का जन्म सलमान ख़ान के जन्मदिन पर हो। ऐसे में सलमान अपने बर्थ-डे में अर्पिता के साथ होंगे। गौरतलब है कि अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई है। आयुष ने साल 2018 में आई फ़िल्म लवयात्री के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फ़िल्म को भी सलमान ख़ान ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, अब वह 'कौथा' नाम से एक फ़िल्म कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले सलमान ख़ान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भी इस बात का जिक्र किया था। जब उनसे बर्थडे सेलिब्रेशन प्लान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ने कहा कि बर्थडे के लिए मेरा कोई प्लान नहीं है। मेरी बहन अर्पिता प्रेग्नेंट हैं। तो मैं अपना पूरा टाइम उसी के साथ स्पेंड करूंगा। वहीं, उम्मीद है कि बर्थडे कि दिन वह मामा बन जाएं।
मिडे-डे में छपी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सोहेल के अपार्टमेंट में सलमान के बर्थ़-डे सेलिब्रेट करने की पीछे कई और भी वजहें हैं। सलमान अपनी ईद पर आने वाले फ़िल्म राधे को लेकर व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पास ज्यादा समय भी नहीं है।