Salman Khan Birthday: इस खास शख्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे सलमान खान
Salman Khan Birthday 27 दिसंबर को भाईजान यानी सलमान खान अपना 54वां जन्मदिन सैलिब्रेट करने वाले हैं
नई दिल्ली, जेएनएन। 27 दिसंबर को भाईजान यानी सलमान खान अपना 54वां जन्मदिन सैलिब्रेट करने वाले हैं। फैंस इस बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं की सलमान अपने जन्मदिन पर क्या करेंगे। कहीं पार्टी होगी या सादगी से जन्मदिन सेलिब्रेट किया जाएगा।
फैंस के इन सवालों के जवाब सलमान खान ने दे दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सलमान से बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, बर्थडे के लिए मेरा कोई प्लान नहीं है। मेरी बहन अर्पिता प्रग्नेंट है। तो मैं अपना पूरा टाइम उसी के साथ स्पेंड करूंगा।
My life in one frame😍 My brother & My son. Thank you god for the choicest blessing 🙏
बर्थडे पर मामा बन सकते हैं सलमान :
ये बात तो सभी जानते हैं कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यानी सलमान खान फिर से मामू बनने वाले हैं। बीते दिनों मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि अर्पिता 27 दिंसबर को यानी सलमान के जन्मदिन पर ही अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। अब आयुष और अर्पिता का दूसरा बच्चा 27 दिसंबर को इस दुनिया में कदम रखेगा या किसी और तारीख में ये तो वक्त बताएगा।
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सलमान की इस फिल्म को फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'दबंग 3' सलमान की 'दबंग' फ्रेंचाइज़ी का तीसरा पार्ट है। 'दंबग' फ्रेंचाइज़ी के पिछले दोनों पार्ट हिट होने के बाद सलमान की इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदसत उत्साह है। 'दबंग 3' में भी सलमान खान की रज्जो का किरदार सोनाक्षी सिन्हा ही निभा रही हैं। वहीं इस बार फिल्म एक नया चेहरा देखने को मिलेगा और वो चेहरा होगा महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर का। सई इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। सई के अलावा 'दबंग' फ्रैंचाइज़ी की इस फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर किच्चा सुदीप भी पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इनके अलावा इस बार विनोद खन्ना (चुलबुल पांडे के सौतेले पिता) का किरदार प्रमोद खन्ना निभाएंगे।