Salman Khan ने सड़क पर ऐसे चलाई साइकिल, लोगों ने कर दी पुलिस से शिकायत
Salman Khan Trolled सलमान ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो साइकिल चलाते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों एक के एक मुसीबत में पड़ते जा रहे हैं। हाल ही में सलमान के खिलाफ एक पत्रकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वो मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि अब सलमान खान को उनकी एक और गलती की वजह से ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, सलमान ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो साइकिल चलाते दिख रहे हैं। सलमान का ये वीडियो फास्ट फॉरवर्ड स्टाइल में है। मतलब सलमान इस वीडियो में काफी तेज साइकिल चलाते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं अगर आप पूरा वीडियो देखेंगे तो सलमान गाड़ियों के बीच में से निकल रहे हैं जो कि काफी रिस्की है। बस यही बात भाईजान के फैन्स को पसंद नहीं आ रही है।
सलमान का ये वीडियो आते ही वायरल हो गया है। कुछ लोगों को भाईजान का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है तो कुछ लोग सलमान के ऐसा करने की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर तो मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उनकी शिकायत भी करदी क्योंकि सलमान ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
Time flies v fast. . Learn how to appreciate it pic.twitter.com/cpcrF2YDVf— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 26, 2019
Time flies v fast. . Learn how to appreciate it pic.twitter.com/cpcrF2YDVf — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 26, 2019
Time flies v fast. . Learn how to appreciate it pic.twitter.com/cpcrF2YDVf— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 26, 2019
This Moment 😍 Melt My Heart😌 Really Ur The Man With A Golden Heart Man♥️🙏
Love u Till My Last Breath BHAIJAAN ❤️😘✌️#kirraak pic.twitter.com/gT7b4dn3Gu — ⚡ Kirraak Salman Fan ⚡ (@KiraakSalmaniac) June 26, 2019
Yes Time flies v fast a major Throwback
Jeete hai Shaan se #SalmanKhan fan ke naam se
We Luv u @BeingSalmanKhan till our Lst Brth pic.twitter.com/vH0opJcYjL— SHAHID Sᴀʟᴍᴀɴɪsᴛᴀɴ (@SSALMANISTAN) June 26, 2019
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप