अब बाइक्स पर भी होगी सलमान के बीइंग ह्यूमन ब्रैंड की मोहर!
बीइंग ह्यूमन के शोरूम में बिकेगी एक और ख़ास चीज़, जानिये सलमान खान की चैरिटी राइड के बारे में!
मुंबई। सलमान खान के बीइंग ह्यूमन ब्रैंड के बारे में कौन नहीं जानता? हर कोई जनता है कि यह एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन है जो गरीब बच्चों की सहायता करता है। खैर, इस बीइंग ह्यूमन स्टोर में आपको कपड़ों से लेकर बच्चों के एक्सेसरीज तक बहुत कुछ मिलता है और अब सलमान अपने स्टोर में एक और चीज़ को पेश कर रहें हैं और वो है बाइक्स!
जी हां, सलमान के ब्रैंड बीइंग ह्यूमन की मोहर अब मोटरसाइकल्स पर भी लगेगी। इन बाइक्स को 'बीइंग ह्यूमन बाइक्स' कहा जाएगा। सलमान ने कुछ समय पहले ही ज्वेलरी का कलेक्शन भी शुरू किया था जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया था।
इसे भी पढ़ें- ग़ज़ब मेकओवर! बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट को पहचान नहीं पाएंगे!
सलमान खुद भी बाइक्स के शौक़ीन है! कई बार सलमान अपने घर के आस-पास भी बाइक्स या साइकिल पर स्पॉट किये गए हैं। सलमान ने कुछ समय पहले अपने जन्मदिन यानी की 27 दिसम्बर को बीइंग ह्यूमन एप भी लांच किया था जिसपर उन्होंने लोगों को भारी मात्रा पर छूट भी दी थी। वैसे सलमान के फैन्स के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है कि वो अब बाइक्स खरीद कर सलमान के साथ चैरिटी का हिस्सा बन सकतें हैं! तो, क्या आप तैयार हैं इस चैरिटी राइड के लिए?