सलमान खान को आती है सिलाई-कढ़ाई, यह रहा सबूत, देखिए वीडियो
सलमान खान के अलावा कई और एक्टर्स सुई धागा चैलेंज ले चुके हैं।
मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा का जबरदस्त प्रमोशन जारी है। फिल्म की कहानी एक दर्जी को लेकर जो अपनी सिलाई की कला से खुदको स्थापित करता है। इस फिल्म को लेकर कुछ दिनों से प्रमोशन जारी है जिसमें अन्य कलाकार भी शामिल हुए। कुछ कलाकारों ने सुई धागा चैलेंज लिया। तो एेसे में सलमान खान भी किसी से पीछे नहीं रहे।
जी हां, सलमान खान ने भी सुई धागा चैलेंज लिया। दरअसल, सलमान खान के शो बिग बॉस के स्टेज पर वरुण धवन पहुंचे थे। उन्होंने सलमान ने आग्रह किया कि वे सुई में धागा डालें। फिर क्या था सलमान ने यह चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए मिनटों में यह कर दिखाया। इसके बाद वरुण धवन ने सलमान से कढ़ाई कर अपने नाम के इनिशियल्स लिखने का कहा तो सलमान ने यह भी बड़ी आसानी से कर दिखाया। इस बात पर वरुण ने कहा कि, देखो गर्ल्स, सलमान खान बैचलर हैं और वे यह सब जानते हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस 12 : सलमान से ले लिया श्रीसंत ने पंगा, फिर से दे दी घर छोड़ने की धमकी
: इस फिल्म को लेकर अन्य फिल्म कलाकार खूब सपोर्ट कर रहे हैं और यह सुई धागा चैलेंज ले रहे हैं। हाल ही में हमने आपको बताया था कि, शाहरुख़ खान ने भी एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे धागे में सुई सिर्फ कुछ सेकंड्स में डालते नजर आ रहे थे। खैर, यह वीडियो उन्होंने मजाकिया तौर पर बनाया था क्योंकि इसमें उन्होंने बहुत बड़ी सुई का उपयोग किया था। मगर शाहरुख़ ने सुई धागा की पूरी टीम को बधाई दी और फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं इस वीडियो के जरिए दी थी। बता दें कि, अनुष्का शर्मा ने शाहरुख़ खान के साथ फिल्म तुझमें रब दिखता है से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की इस फिटनेस टिप्स को फॉलो कर रहे हैं कपिल शर्मा