Move to Jagran APP

सलमान की भारत का अगला पड़ाव माल्टा, इस बार परिवार भी साथ

फिल्म भारत में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और दिशा पाटनी हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 04:24 PM (IST)
सलमान की भारत का अगला पड़ाव माल्टा, इस बार परिवार भी साथ
सलमान की भारत का अगला पड़ाव माल्टा, इस बार परिवार भी साथ

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान की फिल्म भारत लगातार चर्चे में है। प्रियंका चोपड़ा से फिल्म छोड़ने के बाद इस फिल्म में कटरीना की एंट्री हुई। सलमान खान ने स्पष्ट रूप से कह भी दिया है कि प्रियंका ने उन्हें फिल्म छोड़ने की वजह क्या बतायी है।

loksabha election banner

बहरहाल, प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म तो डिले हो गयी है। लेकिन सलमान मुंबई में अपने फिल्म के शेडयूल को पूरा कर अगले शेडयूल के लिए माल्टा जा चुके हैं। सलमान ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है कि वह माल्टा में अगले शेडयूल के लिए निकल चुके हैं। खास बात यह है कि इस बार उनकी मॉम सलमा, बहन अलविरा खान और अतुल अग्निहोत्री भी उनके साथ है। सलमान ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है कि भारत के अगले शूटिंग शेडयूल की शुरुआत हो रही है। माल्टा, एक प्यारा देश। बता दें कि सलमान की इस फिल्म में सलमान की उम्र को कई चरणों में दिखाया जायेगा। इस शेडयूल में उन सारे लोकेशन्स पर शूटिंग होनी है, जो फिल्म की कहानी के अनुसार उपयुक्त हैं। सलमान की यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म ओड टू फादर का एडॉप्टेशन है, जिसमें 1950 से अब तक के दौर की कहानी दिखाई जायेगी। फिल्म में सर्कस के भी हिस्से दिखाये जायेंगे। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ और दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं। सलमान जहां फिल्म में डेयर डेविल मोटरबाइक स्टंट करते नजर आयेंगे तो वही दिशा टैप्रजे डांसर के रूप में नजर आने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें: कृष की अगली उड़ान में अभी इतना वक्त और, असुविधा के लिए खेद है

आपको बता दें कि, सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने के बाद से ही यह चर्चाएं खूब थी कि प्रियंका चोपड़ा से सलमान खान बेहद नाराज़ हैं। सलमान ने दिल्ली के एक प्रेस कांफ्रेंस में यह बात साफ जाहिर भी कर दी थी कि उन्हें इस बात की तकलीफ है कि उन्होंने 10 दिन पहले फिल्म से बाहर होने की बात की, साथ ही उस वक्त उन्हें कोई और कारण बताये गये थे। सलमान ने कहा था कि उन्हें यह नहीं बताया गया था कि प्रियंका हॉलीवुड की बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। सलमान ने यहां तक कह दिया था कि अगर उन्हें सलमान खान के साथ काम नहीं करना है तो कोई बात नहीं है और वह उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की शुभकामनाएं ही देंगे। तो प्रियंका इस बात से तो वाकिफ हैं कि सलमान बेहद नाराज़ हैं। सो, खबर है कि वह सलमान खान को मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। प्रियंका ने सलमान के बहनोई की फिल्म लवरात्रि के लिए शुभकामनाएं दी थी और उनकी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की बधाई दी थी। 

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा पर भड़के शत्रुघ्‍न ख़ामोश सिन्हा, कहा मज़ाक लिमिट क्रॉस कर गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.