मिलिए Salman Khan Family के इस नये सदस्य से, जान छिड़कते हैं दबंग ख़ान
Salman Khans Pet Love सलमान अक्सर अपने डॉगीज़ को याद करके भावुक हो जाते हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दुख अपने फ़ैंस के साथ साझा करते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan's pet love: सलमान ख़ान को क़रीब से फॉलो करने वाले लोग जानते हैं कि वो एक ज़बर्दस्त Pet Lover हैं। पेट्स के लिए सलमान का प्यार अक्सर उनकी बातों और तस्वीरों के ज़रिए सामने आता रहा है। सलमान के पास इस वक़्त दो डॉगीज़ हैं, जिनके नाम सेंट (Saint) और मोगली (Mowgli) हैं। इन दोनों पर ही सलमान खान अपनी जान छिड़कते हैं। इससे पहले सलमान के पास चार डॉग थे, जिनके नाम भी उन्होंने बड़े प्यार से माय सन, माय जान, वीर और माय लव रखे थे।
माय सन (My Son) और माय जान (My Jaan) की 2009 में मौत हो चुकी है, जबकि वीर (Veer) ने 2015 को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वहीं माय लव (My Love) ने पिछले आंखें मूंद लीं। सलमान ने एक भावुक पोस्ट के ज़रिए माय लव के निधन पर अफ़सोस जताया था। सलमान अक्सर अपने डॉगीज़ को याद करके भावुक हो जाते हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दु:ख अपने फ़ैंस के साथ साझा करते हैं।
सलमान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ़ की मज़ेदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। कभी वो भतीजों और भांजे के साथ खेलते दिखते हैं तो कभी कोई एक्टिविटी करते नज़र आते हैं। इसी क्रम में अब सलमान ने अपने नये डॉगी सेंट की झलक सोशल मीडिया में साझा की है। तस्वीर में सलमान सेंट पर दुलार बरसा रहे हैं। इसके साथ एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। सलमान लिखते हैं- The most loving, loyal and selfless specie, (सबसे प्यारी, वफ़ादार और नि:स्वार्थ नस्ल)।
Spending time with the most loving, loyal and selfless species.
सलमान ख़ान अपने Pets को भी परिवार के सदस्य की तरह ही ट्रीट करते हैं। बात करें, सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत की तो फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस सफल हो चुकी है और 200 करोड़ से अधिक कारोबार कर चुकी है। सलमान की अगली फ़िल्म दबंग 3 है, जो इसी साल दिसम्बर में रिलीज़ होगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप