Move to Jagran APP

'भारत' में आने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सलमान से मांगी ऐसी रकम, दंग रह गये दबंग

'भारत' में आज़ादी के बाद से साल 2000 तक के भारत की तस्वीर दिखायी जाएगी। सलमान फ़िल्म में विभिन्न उम्र के किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 02:31 PM (IST)
'भारत' में आने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सलमान से मांगी ऐसी रकम, दंग रह गये दबंग
'भारत' में आने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सलमान से मांगी ऐसी रकम, दंग रह गये दबंग

मुंबई। 'रेस 3' के बाद अगले साल ईद पर सलमान ख़ान की फ़िल्म 'भारत' रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल निभा रही हैं, मगर इसके लिए प्रियंका ने सलमान से जो फीस मांगी, वो जानकर कई पुरुष कलाकारों को जलन हो सकती है, क्योंकि इतनी रकम के बारे में वो अभी सोच भी नहीं सकते।

loksabha election banner

प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। हॉलीवुड फ़िल्मों से लेकर अमेरिकन टीवी पर भी प्रियंका छायी रही हैं। क्वांटिको के ज़रिए वो अमेरिका में घर-घर पहुंची हैं। एक लंबा अर्सा हॉलीवुड में बिताने के बाद प्रियंका की भारत वापसी हुई है और अब वो बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका को यह मौक़ा सलमान ख़ान ने उन्हें 'भारत'वासी बनाकर दिया है। इस फ़िल्म के लिए उन्हें भारी-भरकम फीस दी गयी है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका की टीम ने 'भारत' के लिए सलमान ख़ान की कंपनी से 14 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मांगे थे।

प्रियंका के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को देखते हुए यह रकम सही हो सकती है, मगर हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री की रेट लिस्ट के हिसाब से अधिक है। सूत्र बताते हैं कि फ़िल्म के लिए प्रियंका को 12 करोड़ दिये गये हैं। लगभग इतनी ही फ़ीस दीपिका पादुकोण को 'पद्मावत' के लिए दी गयी थी। हालांकि इतनी फीस में काम करने के लिए प्रियंका के साथ सलमान की टीम को निगोसिशन करनी पड़ी। 

सिनेमा के पर्दे पर प्रियंका और सलमान का पुनर्मिलन लगभग 11 साल बाद होगा। 2008 की फ़िल्म 'गॉड तुसी ग्रेट हो' में दोनों आख़िरी बार साथ आये थे। हालांकि प्रियंका के साथ सलमान की ये चौथी फ़िल्म होगी। पहली बार 2004 की फ़िल्म 'मुझसे शादी करोगी' में सलमान-प्रियंका की जोड़ी बनी। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार भी थे। फिर 2007 की फ़िल्म 'सलामे-इश्क़' में दोनों साथ आये।

'भारत' का निर्माण सलमान के जीजा जी अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं, जबकि अली अब्बास ज़फ़र का निर्देशन है। प्रियंका के भारत में फ़ाइनल होने के बाद सलमान ख़ान ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में अपने ट्विटर एकाउंट से एलान किया था। सलमान ने लिखा था- ''भारत... आपकी घर वापसी का स्वागत करता है। जल्द ही आपसे मिलूंगा। वैसे हमारी फ़िल्म हिंदी है।'' इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा था- ''यूपी बरेली की पढ़ी-लिखी हूं जनाब। हमेशा के लिए देसी गर्ल हूं।'' साथ ही प्रियंका ने भारत का हिस्सा बनने पर ख़ुशी जताई थी।

'भारत' कोरियन फ़िल्म 'ओडे टू माय फादर' का आधिकारिक रीमेक है। प्रियंका के अलावा फ़िल्म में दिशा पाटनी भी हैं। ख़बर है कि दिशा इस फ़िल्म में सलमान की बहन का किरदार निभा रही हैं। 'भारत' में आज़ादी के बाद से साल 2000 तक के भारत की तस्वीर दिखायी जाएगी। सलमान फ़िल्म में विभिन्न उम्र के किरदार निभाते हुए दिखेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.