साल 2018 ने दिया सलमान ख़ान को उनकी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा दुःख
सलमान ने इमोशनल होकर ट्वीटर पर माय लव की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, मेरी बेहद खूबसूरत माय लव आज चली गई है, भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।
मुंबई। सलमान ख़ान के लिए यह साल उनकी फिल्मों और उनके शोज़ के लिए चाहे जैसा रहा हो मगर साल 2018 उन्हें उनकी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा दुःख भी दिया है। बता दें कि इसी साल अक्टूबर महीने में सलमान ने अपना खूबसूरत प्यार हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है! और इसकी खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। बता दें कि सलमान के घर सालों से रह रहीं उनकी फीमेल डॉग का देहांत हो गया है, जिसका नाम My Love था।
सलमान ने इमोशनल होकर ट्वीटर पर माय लव की एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, मेरी बेहद खूबसूरत माय लव आज चली गई है, भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।
यह भी पढ़ें: Box Office: 2018 में हॉलीवुड ने निकाली बॉलीवुड की हवा, 200 करोड़ क्लब की बुनियाद
सलमान के पास इससे पहले दो Bull Mastiffs (डॉग की प्रजाति) थे Myson और My Jaan, साल 2009 में माय सन के देहांत के बाद कुछ महीनों बाद सलमान ने माय जान को भी खो दिया। साल 2015 में सलमान के डॉग वीर ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। सलमान ने माय सन और माय जान के लिए अपने घर के पास एक मेमोरियल भी बनवाया था। और अब माय जान का दुःख सलमान को सता रहा है।
कुछ समय पहले जब सलमान की फ़िल्म 'रेस 3' रिलीज़ हो रही थी तब सलमान ने माय लव की एक तस्वीर सलमान ने माय लव की एक तस्वीर शेयर की थी जहां वो फ़िल्म के गाने 'सेल्फिश...' को एन्जॉय कर रही थीं।
OMG! MyLove watching the song #selfish... haaahaa pic.twitter.com/8EkbdN7hBa— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 27, 2018
सलमान अक्सर अपने पेट्स के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यही नहीं, सलमान के प्रोडक्शन 'SKF' (सलमान ख़ान फ़िल्म्स) की पहली फ़िल्म 'चिल्लर पार्टी' भी डॉग केयर पर ही बनी थी जिसके बारे में सलमान ने कहा था कि यह फ़िल्म उनके सारे डॉग्स को ट्रिब्यूट है। इस फ़िल्म में कुछ बच्चे सोसाइटी में रहने वाले डॉग्स के लिए बहुत कुछ करते हैं।
यह भी पढ़ें: फातिमा सना शेख़ के इन टैलेंट्स को जानकार चौंक जाएंगे आप, बिलकुल धाकड़ है
सिर्फ सलमान ही नहीं उनके कुछ दोस्तों ने भी माय लव को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, यूलिया वन्तुर और डेज़ी शाह भी शामिल हैं। ये तीनों अभिनेत्रियां सलमान और उनके परिवार एक बेहद करीब हैं।
फ़िल्मों की बात की जाए तो सलमान जल्द ही कटरीना कैफ, दिशा पाटनी और तब्बू के साथ फ़िल्म 'भारत' में नज़र आने वाले हैं।
U left your paw 🐾 print on my heart my love. Will miss you ❤️ #rip #mylove
इसके अलावा सलमान इन दिनों टीवी जगत के चर्चित शो बिग बॉस के सीजन 12 को भी होस्ट कर रहे हैं।
U taught us love... My love 😘❤️🙏🏼 Rest in peace My love 🙏🏼 U will always live in my heart #love