Move to Jagran APP

Salman Khan फायरिंग की घटना के बाद दुबई के लिए हुए रवाना, तगड़ी सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर नजर आए भाईजान

सलमान खान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद खबरों में छाए हुए हैं। रविवार को दो लोगों ने उनके घर पर गोली चलाई थी। वहीं इस घटना के बाद सलमान खान पहली बार मुंबई से बाहर जाते हुए नजर आए। एक्टर शुक्रवार को मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखें।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Published: Fri, 19 Apr 2024 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 03:54 PM (IST)
दुबई के लिए हुए रवाना हुए सलमान खान, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान फायरिंग की घटना के बाद दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। ये पहला मौका है जब घटना के बाद एक्टर भारत से बाहर गए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान तगड़ी सिक्योरिटी के बीच नजर आए।

loksabha election banner

सलमान खान अपने घर पर हुए हमले के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की एक- एक अपडेट से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-टाइगर की BMCM का राज, कम बिजनेस के बावजूद सबसे आगे

कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए सलमान

सलमान खान एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होते हुए नजर आए। एक्टर वहां एक इवेंट अटेंड करने जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बॉडीगार्ड शेरा भी दिखाई दिया। ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग पैंट में सलमान खान हैंडसम नजर आए। भाईजान जब अपनी कार से बाहर निकले, तो उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड्स का एक काफिला नजर आया।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

सलमान के घर पर चली गोलियां

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर रविवार को फायरिंग हुई थी। दो अंजान शख्स ने उनके घर पर गोली चलाई थी। हालांकि, इस घटना में जान-माल की हानि नहीं हुई। घटना के बाद परिवार के साथ- साथ फैंस भी भाईजान के लिए परेशान नजर आए थे। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने घटना के बाद पूरे खान को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई। यहां तक कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सलमान खान से मिलने उनके घर भी गए।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: नहीं थमेगी सलमान खान की 'दबंगई', इन प्रोजेक्ट्स के साथ भाईजान फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर'

सिकंदर बनेंगे सलमान

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर ने हाल ही में ईद के मौके पर अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की है। सलमान खान 2025 ईद पर फिल्म सिकंदर लेकर आ रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, एआर मुरुगदास सिकंदर को डायरेक्ट कर रहे हैं, जो आमिर खान की गजनी बनाने के लिए जाते हैं। इसके अलाव मुर्गदास साउथ के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.