जब Salman khan ने Priyanka Chopra Jonas की शादी से भी पहले कही थी ये बात
एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है जिसमें सलमान ने प्रियंका से जुड़े एक सवाल के जवाब में कुछ ऐसी मजेदार बातें कही हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान अपने दोस्तों की टांग खिंचाई करने में माहिर हैं। सभी जानते हैं कि वह अपने दोस्तों की टांग खिंचाई का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में जब वह कुछ सालों पहले करण जौहर के शो पर गए थे तो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ की जम कर खिंचाई की थी।
इसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है, जिसमें सलमान ने प्रियंका से जुड़े एक सवाल के जवाब में कुछ ऐसी मजेदार बातें कही हैं, जो कि उनकी वर्तमान शादी वाले स्टेटस पर फिट बैठती हैं। इस शो के दौरान जब सलमान खान से रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने कई सवाल किए थे, जिसमें उन्होंने कई अभिनेत्रियों का नाम लेकर पूछा था कि अगर यह अभिनेत्री ना होती, तो क्या करतीं। सलमान से जब करीना कपूर खान के बारे में पूछा गया तो सलमान ने कहा कि वह अच्छी हाउसवाइफ होती। वहीं प्रियंका के बारे में जब सलमान से पूछा गया तो सलमान खान ने पहले कहा कि वह सिंगर हो सकती थीं तो दूसरी तरफ उन्होंने तुरंत अपनी बात बदलते हुए कहा कि प्रियंका अच्छी हाउस वाइफ बन सकती हैं। सलमान ने यह बात कई साल पहले कहीं थी, तब प्रियंका की शादी भी नहीं हुई थी। सलमान ने तभी प्रियंका को अच्छी हाउस वाइफ का खिताब दे दिया था।
बता दें कि अभी हाल ही में जब सलमान से पूछा गया कि क्या प्रियंका चोपड़ा की तरह वह भी कोई डेटिंग साइट लॉन्च करेंगे। इस पर सलमान ने कहा कि अरे अब प्रियंका को इसकी क्या जरूरत है। उसकी शादी तो अभी अभी ही हुई है। आपको बता दें कि सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा भारत फिल्म में साथ काम करने वाले थे। लेकिन बाद में प्रियंका ने फिल्म करने से इंकार कर दिया था।
सलमान खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का गाना हुड हुड गबंग महेश्वर में शूट किया गया है।