सलमान खान ने रखा हरियाणवी ट्यूटर!
सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'सुल्तान' के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में एक रेसलर के रोल को बखूबी निभाने के लिए वो न सिर्फ अपनी फीजिक पर काम कर रहे हैं बल्कि लुक पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। सलमान एक रेसलर के रोल में पूरी
मुंबई। सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'सुल्तान' के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में एक रेसलर के रोल को बखूबी निभाने के लिए वो न सिर्फ अपनी फीजिक पर काम कर रहे हैं बल्कि लुक पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा को हो गया 'प्यार', लॉस एंजेलिस में रहता है बॉयफ्रेंड!
सलमान एक रेसलर के रोल में पूरी तरह से उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। नई खबर ये है कि वो जल्द ही हरियाणवी बोली भी सीखना शुरू करेंगे।
सलमान पहली बार किसी हरियाणवी का रोल कर रहे हैं और वो इसे परफेक्ट तरीके से निभाना चाहते हैं। इसलिए अब वो आमिर खान और कंगना रनोट के नक्शे कदमों पर चल पड़े हैं।
डायलॉग्स को अच्छी तरह से डिलीवर किया जाए, इसलिए उन्होंने आमिर और कंगना की तरह फुल टाइम हरियाणवी कोच रख लिया है।
एक सूत्र ने बताया, 'सलमान के लिए फुल टाइम कोच रखा गया है। करीब 25 हरियाणवी ट्यूटर्स का इंटर्व्यू लिया गया था जिसके बाद सलमान ने एक को चुन लिया। ये ट्यूटर पूरे दिन सलमान के साथ रहेंगे और शूटिंग शेड्यूल्स से लेकर मीडिया इवेंट्स तक में उनके साथ जाएंगे। सलमान को जब भी, जहां भी वक्त मिलेगा, वो हरियाणवी बोली सीखेंगे और उसकी प्रेक्टिस करेंगे।'
फिजिकल ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सलमान हरियाणवी बोली सीखना शुरू कर देंगे।
उनसे पहले कंगना रनोट ने अपनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए हरियाणवी सीखी थी। आमिर ने भी अपनी फिल्म 'दंगल' के लिए हरियाणवी टीचर रखा है। उससे पहले उन्होंने फिल्म 'पीके' में भोजपुरी बोली सीखने के लिए भी फुल टाइम ट्रेनर रखा था।
विद्या बालन ने किया खुलासा, क्यों पसंद है उन्हें साल का ये पीरियड