Move to Jagran APP

Bigg Boss 14 Salman Khan Fee: सलमान ख़ान ने फिर बढ़ाई अपनी फीस? रकम जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे

Bigg Boss 14 Salman Khan Fee कलर्स का सबसे विवादित और सबसे फेमस शो ‘बिग बॉस 14’ शुरू होने के लिए तैयार है। खबरों की मानें तो शो अगले महीने से टेलीकास्ट किया जाएगा।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 01:06 PM (IST)
Bigg Boss 14 Salman Khan Fee: सलमान ख़ान ने फिर बढ़ाई अपनी फीस? रकम जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे
Bigg Boss 14 Salman Khan Fee: सलमान ख़ान ने फिर बढ़ाई अपनी फीस? रकम जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे

नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स का सबसे विवादित और सबसे फेमस शो ‘बिग बॉस 14’ शुरू होने के लिए तैयार है। खबरों की मानें तो शो अगले महीने से टेलीकास्ट किया जाएगा। इसका प्रोमो रिलीज़ कर दिया गया है, और सलमान खान ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शो को लेकर हर दिन एक नई खबर सामने आ रही है। कभी कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर, तो कभी इसकी थीम को लेकर।

loksabha election banner

हाल ही में जिस खबर पर तेज़ी से चर्चा हो रही है वो सलमान ख़ान की फीस की खबर। वैसे शो शुरू होने से पहले सलमान ख़ान की फीस पर चर्चा होना कोई नई बात नहीं है, ये हर बार होता है जब नया सीज़न आने के साथ भाईजान की फीस पर तमाम कयास लगाए जाते हैं। सलमान ख़ान पिछले 10 सीज़न से बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं। वो आते केवल हफ्ते में दो ही दिन है ‘वीकेंड का वार’ में, लेकिन उन दो दिन के लिए वो मोटी फीस लेते हैं। सलमान ख़ान की फीस हर सीज़न के साथ बढ़ती गई है।

इस बार भाईजान की फीस का जो आंकड़ा सामने आया है उसे सुनकर आप पक्का शॉक्ड रह जाएंगे। बिग बॉस के बारे में सबसे सटीक जानकारी देने वाले ट्विटर अकाउंट द खबरी की मानें तो सलमान ख़ान इस बार हर एपिसोड के 20 करोड़ रुपए ले रहे हैं। शो करीब तीन महीने चलता है। तो अगर तीन महीने से हिसाब से 20 करोड़ रुपए हर एपिसोड का जोड़ा जाए तो सलमान ख़ान की तीन महीने की फीस 450 करोड़ रुपए होगी। यानी बिग बॉस 14 के लिए सलमान ख़ान 450 करोड़ रुपए लेंगे। हालांकि हम बात की पुष्टि नहीं करते हैं। आपको बता दें कि अभी तक आई खबरों के मुताबिक 'बिग बॉस 14' 4 अक्टूबर से शुरू हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.