Salman Khan Birthday: भाईजान के फैन हैं तो आपको ये डांस मूव्स तो आने ही चाहिए...
आज बॉलीवुड के दबंग खान और हम सबके भाईजान यानी सलमान खान का जन्मदिन है। सलमान आज अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आज बॉलीवुड के 'दबंग खान' और हम सबके 'भाईजान' यानी सलमान खान का जन्मदिन है। सलमान आज अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको जो भी बताएंगे वो शायद आप पहले से जानते ही होंगे। इसलिए उनके जन्मदिन पर हम आपको एक चैलेंज देते हैं, चैलेंज ये कि अगर आप उनके सच्चे फैन हैं तो आपको उनके ये डांस मूव्स तो आने चाहिए।
सलमान कितने बेहतरीन एक्टर हैं ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन सलमान उतने ही अच्छे डांसर भी हैं। उनके डांस करने का एक अलग ही अंदाज है जो ना कोई कॉपी कर पाता, ना वो किसी की कॉपी करते। भाईजान ने अपने करियर में कई हिट गाने तो दिए ही हैं, लेकिन उन हिट गानों में ऐसे कई स्टैप्स दिए जो लोगों के दिमाग में बस गए। लोग आज भी उन स्टैप्स को फॉलो करते हैं। 'जवानी फिर ना आए' में तौलिया वाले स्टेप से लेकर 'हुड़ हुड़ दबंग' में बेल्ट हिलाने तक, सलमान ने ऐसे कई हिट गाने दिए जिनमें उनका एक हुक स्टैप फेमस हो गया। चलिए हम आपको बतातें हैं सलमान के उन गानों के बारे में।